भारत में फिर आ सकते हैं Nubia के स्मार्टफोन, BIS पर हुए लिस्ट

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/06/Nubia-smartphones-can-come-to-India-again-listed-on-BIS.jpg
Highlights

चीन की स्मार्टफोन ब्रांड ZTE की सब-ब्रांड Nubia भारत में एक बार फिर से वापसी कर सकती है। दरअसल कंपनी के तीन मॉडल्स को भारत की बीआईएस वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है। जिससे इनका लॉन्च संभव हो सकता है। बता दें कि साल 2015 में नूबिया ने भारतीय बाजार में कदम रखा था और Nubia Z9 Mini, Z11 Mini, N1, M2 Play जैसे कई डिवाइस पेश किए थे। हालांकि 2019 के बाद फोंस आना बंद हो गए थे। आइए, आगे आपको आगामी मोबाइल्स से जुड़ी डिटेल्स देते हैं।

Nubia फोंस BIS सर्टिफिकेशन

Nubia Neo 3 5G डिटेल्स

Nubia Neo 3 5G फोन खासतौर पर गेमिंग यूजर्स को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। इसे इंडोनेशिया में लगभग 12,500 की कीमत पर लॉन्च किया गया था। इसकी प्रमुख खूबियां इस प्रकार हैं:

Nubia Focus 2 5G डिटेल्स

इंडोनेशिया में Nubia Focus 2 5G की कीमत लगभग 10,000 रुपये है। इसके स्पेक्स आगे दिए गए हैं।

Nubia Music 2 डिटेल्स

Nubia Music 2 की मलेशिया में कीमत लगभग 7,500 रुपये है, हालांकि यह 5G सपोर्ट नहीं करता है। इसके प्रमुख स्पेक्स आप नीचे देख सकते हैं।

बताते चलें कि ऊपर बताए गए फोंस की कीमत बजट रेंज में है इसलिए कहा जा सकता है कि Nubia भारत में 10,000 से 25,000 रुपये के बीच वाले सेगमेंट में डिवाइस ला सकता है।