28 अप्रैल को चीन में आ रहा है धाकड़ कैमरा फोन, 50 MP ट्रिपल कैमरा और 50X जूम से होगा लैस

Join Us icon

nubia ने मार्च के अंत में अपने अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन nubia Z70S Ultra का टीजर जारी किया था जिससे इसके जल्द लॉन्च होने के संकेत मिले थे। वहीं, अब कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। इसे आने वाले 28 अप्रैल को आधिकारिक तौर पर चीन में पेश किया जाएगा। ब्रांड ने लॉन्च से पहले इस डिवाइस के कुछ प्रोमो इमेज भी जारी किए हैं, जिनमें डिजाइन और कलर वैरियंट देखने को मिलते हैं। आइए, आगे इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Nubia Z70S Ultra कैमरा डिटेल

Nubia Z70S Ultra को कंपनी ट्रिपल रियर कैमरे से लैस कर ​सकती है जहां मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल का हो सकता है। इसमें आपको वेरियेबल अपर्चर देखने को मिल सकता है जो f/1.59 से लेकर f/4.0 तक के अपर्चर सपोर्ट करेगा। वहीं इसका दूसरा कैमरा 50-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और इसका तीसरा सेंसर 64-मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस हो सकता है जो 50X डिजिटल जूम सपोर्ट के साथ आ सकता है। रही बात सेल्फी की तो कंपनी अंडर डिसप्ले सेल्फी कैमरे से इसे लैस कर सकती है।

nubia Z70S Ultra फोन में 35mm इक्विवैलेंट मेन कैमरा मिलेगा जो प्रोफेशनल फोटोग्राफी के लिहाज से काफी खास है। इसके अलावा इसमें अल्ट्रावाइड लेंस और पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस भी मौजूद होंगे। इससे यूजर्स को वाइड एंगल और जूम शॉट्स में बेहतरीन क्वालिटी का अनुभव मिल पाएगा। यह फोन खास तौर पर उन यूजर्स के लिए आकर्षण का केंद्र बन सकता है जो स्मार्टफोन से DSLR जैसी फोटोग्राफी का अनुभव चाहते हैं।

nubia Z70S Ultra की डिटेल्स

  • nubia के अपकमिंग फोन का असल नाम nubia Z70S Ultra Photographer Edition होगा। इससे साफ हो जाता है कि यह खासतौर पर फोटोग्राफी के शौकीनों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
  • यह नया मोबाइल ग्रे/ब्लैक और ऑरेंज/ ग्रे वर्जन में देखने को मिला है।
  • मोबाइल का डिजाइन एक स्टैंडअलोन डिजिटल कैमरे से प्रेरित लगता है, जो इसे स्मार्टफोन के साथ-साथ एक प्रीमियम कैमरा का फील देता है।

nubia Z70S Ultra डिस्प्ले

आगामी nubia Z70S Ultra का डिस्प्ले भी खास होने वाला है इसमें लगभग बिना बेजल वाली स्क्रीन मिल जाएगी। जिसमें “1.5K” रिजॉल्यूशन होगा। यह फोन नूबिया की खास परंपरा को भी बरकरार रखता है इसमें अंडर-डिस्प्ले सेल्फी कैमरा दिया गया है जिससे स्क्रीन पर कोई नॉच या कटआउट नजर नहीं आता और यूजर्स को फुल-व्यू एक्सपीरियंस मिलेगा।

बताते चलें कि फिलहाल कंपनी ने इसके प्रोसेसर, बैटरी और अन्य स्पेसिफिकेशंस का खुलासा नहीं किया है, लेकिन उम्मीद है कि लॉन्च इवेंट में nubia Z70S Ultra Photographer Edition की पूरी जानकारी सामने आ जाएगी।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here