Nubia NaviX Ultra AI फोन चीन में लॉन्च, 7,100mAh बैटरी और Snapdragon 8 Elite Gen 5 से लैस

Join Us icon

Nubia ने अपना नया AI स्मार्टफोन NaviX Ultra चीन में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे दुनिया का पहला “AI intelligent smartphone” बताया है। यह फोन ByteDance के Doubao Mobile Assistant के साथ आता है। जिसकी मदद से यूजर्स सिर्फ एक वॉइस कमांड के जरिए अलग-अलग ऐप्स में कई स्टेप वाले काम पूरे कर पाएंगे। आइए, आगे फुल डिटेल्स जानते हैं।

Nubia NaviX Ultra AI फीचर्स 

Nubia NaviX Ultra का सबसे खास फीचर इसका डेडिकेटेड AI बटन है। इस बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी इंटीग्रेट है। Nubia इसे इंडस्ट्री का पहला ऐसा बटन बता रहा है। जिसमें AI असिस्टेंट और फिंगरप्रिंट सेंसर दोनों का उपयोग किया गया है।

कंपनी के अनुसार, यह बटन वॉइस से एक्टिवेट हो सकता है और Seed के नए फुल-डुप्लेक्स वॉइस मॉडल पर काम करता है। इसका मतलब है कि यूजर AI असिस्टेंट के जवाब के बीच में भी बोल सकते हैं। Nubia का दावा है कि शोर वाली जगहों पर फोन की वेक-अप रेट अन्य फोन की तुलना में 48 प्रतिशत ज्यादा है। वहीं, ग्राहकों के कमांड पहचानने की क्षमता में 21 प्रतिशत सुधार का दावा किया गया है। AI असिस्टेंट 10 से ज्यादा भाषाओं को सपोर्ट करता है।

फोन का AI असिस्टेंट सिर्फ वॉइस कमांड तक सीमित नहीं है। यह स्क्रीन पर दिखाई दे रही चीजों को समझ सकता है। यूजर्स स्क्रीन पर मौजूद किसी चीज के बारे में सवाल पूछ सकता है या कैमरे से किसी ऑब्जेक्ट को दिखाकर उसके बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।

वीडियो कॉल के दौरान भी AI असिस्टेंट कैमरे में दिखाई दे रही चीजों को समझने में मदद कर सकता है। फोन स्क्रीन पर किसी प्रोडक्ट को पहचानकर सीधे शॉपिंग पेज तक ले जाने की सुविधा भी देता है।

Nubia NaviX Ultra स्पेसिफिकेशंस

Nubia NaviX Ultra में 6.78-इंच LTPO 2.0 डिस्प्ले दिया गया है। यह स्क्रीन 1Hz से 144Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। डिस्प्ले 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गमट और 4,500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस देता है।

परफॉरमेंस के लिए Nubia NaviX Ultra में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया गया है। फोन में Nubia का Galaxy Cooling System भी है। जिसमें 7,100mm² का वेपर चैंबर शामिल है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Nubia NaviX Ultra फोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। जिसमें 200MP मेन कैमरा, 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 64MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा है।

Nubia NaviX Ultra में 7,100mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। चार्जिंग के लिए इसमें 90W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।

Nubia के अनुसार, NaviX Ultra अपने इंटेलिजेंट एजेंट लार्ज मॉडल के लिए चीनी रेगुलेटर्स के साथ रजिस्ट्रेशन पूरा करने वाला पहला डिवाइस है। फोन में लॉक-स्क्रीन परमिशन कंट्रोल्स और इंटरनेशनल सिक्योरिटी सर्टिफिकेशन भी शामिल हैं।
कंपनी का दावा है कि फोन का उद्देश्य AI को सिर्फ एक चैटबॉट के रूप में नहीं, बल्कि रोज के कई काम पूरे करने वाले असिस्टेंट के तौर पर उपयोग करना है।

Nubia NaviX Ultra की कीमत

Nubia NaviX Ultra को चीन में तीन स्टोरेज में लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत आप नीचे देख सकते हैं:

  • 12GB + 512GB: 5,999 युआन (लगभग 85,769 रुपये)
  • 16GB + 512GB: 6,499 युआन (लगभग 92,918 रुपये)
  • 16GB + 1TB: 7,499 युआन (लगभग 1,07,209 रुपये)

यदि आप चीन में हैं तो Nubia NaviX Ultra फोन तगड़ा विकल्प है। आप इसे चुन सकते हैं। इसके भारत आने की संभावना नहीं है। हालांकि आप विकल्प के रूप में Samsung, OnePlus, iQOO और Vivo के प्रीमियम फोंस देख सकते हैं। 91मोबाइल्स के साथ हर टेक अपडेट के लिए बने रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here