टेक ब्रांड POCO ने अपने फैंस के लिए शानदार स्कीम पेश की है। कंपनी ने एक साथ 7 स्मार्टफोंस के तकरीबन 20 वेरिएंट्स पर डिस्काउंट ऑफर्स जारी किए हैं जहां मोबाइल्स को 4,000 रुपये तक की छूट के साथ खरीदा जा सकता है। इन पोको फोंस की बिक्री Flipkart Big Saving Days तथा Amazon Great Summer Sale में होगी। किस स्मार्टफोन पर कितना डिस्काउंट है, यह डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।
इस लेख में:
POCO smartphones पर डिस्काउंट ऑफर :
POCO Phone | मॉडल | लॉन्च प्राइस | डिस्काउंट | सेलिंग प्राइस |
POCO X6 Pro | 8GB+256GB | ₹26,999 | 4000 | ₹22,999 |
12GB+512GB | ₹28,999 | 4000 | ₹24,999 | |
POCO X6 | 8GB+256GB | ₹21,999 | 4000 | ₹17,999 |
12GB+256GB | ₹23,999 | 4000 | ₹19,999 | |
12GB+512GB | ₹24,999 | 4000 | ₹20,999 | |
POCO X6 Neo | 8GB+128GB | ₹15,999 | 2,000 | ₹13,999 |
12GB+256GB | ₹17,999 | 3,000 | ₹14,999 | |
POCO M6 Pro 5G | 4GB+128GB | ₹11,999 | 3,000 | ₹8,999 |
6GB+128GB | ₹12,999 | 3,000 | ₹9,999 | |
8GB+256GB | ₹14,999 | 3,500 | ₹11,499 | |
POCO M6 5G | 4GB+128GB (Airtel Edition) | ₹10,499 | 2,750 | ₹7,749 |
4GB+128GB | ₹10,499 | 2,200 | ₹8,299 | |
6GB+128GB | ₹11,499 | 2,200 | ₹9,299 | |
8GB+256GB | ₹13,499 | 2500 | ₹10,999 | |
POCO C65 | 4GB+128GB | ₹8,499 | 1700 | ₹6,799 |
6GB+128GB | ₹9,499 | 1700 | ₹7,799 | |
8GB+256GB | ₹10,999 | 3000 | ₹7,999 | |
POCO C61 | 4GB+64 GB | ₹7,499 | 1000 | ₹6,499 |
6GB+128GB | ₹8,499 | 1500 | ₹6,999 |
नोट : उपरोक्त ऑफर्स शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट तथा अमेजन पर उपलब्ध हैं। इन दोनों प्लेटफॉर्म पर यह डिस्काउंट आने वाली 10 मई तक चलेगा।
पोको ‘एक्स’ सीरीज
इस सेल में POCO X6 Pro को 22,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है। वहीं POCO X6 का बेस वेरिएंट सिर्फ 17,999 रुपये में मिलेगा तथा POCO X6 Neo स्मार्टफोन को केवल 13,999 रुपये के स्टार्टिंग प्राइस पर परचेज किया जा सकेगा।
पोको ‘एम’ सीरीज
POCO M6 5G तथा POCO M6 Pro 5G स्मार्टफोन भी इस सेल में तगड़े डिस्काउंट के साथ ब्रिकी के लिए उपलब्ध हो रहे हैं। पोको एम6 5जी फोन को जहां सिर्फ 7,749 रुपये में खरीदने का मौका मिल रहा है वहीं पोको एम6 प्रो 5जी फोन महज 8,999 रुपये में पाया जा सकता है।
पोको ‘सी’ सीरीज
सस्ते स्मार्टफोंस के लिए मशहूर POCO C series के दो मोबाइल इस सेल में शामिल हैं, जिन्हें और भी कम दाम पर पाया जा सकता है। यहां POCO C61 स्मार्टफोन को सिर्फ 6,499 रुपये में तथा POCO C65 स्मार्टफोन को केवल 6,799 रुपये में खरीदा जा सकता है।