भारत में इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने की तैयारी में ओला, ये होगी कीमत

Ola Electric के सीईओ भावेश अग्रवाल का कहना है कि उनकी कंपनी टॉप से लेकर अफोर्डेबल इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में एंट्री करेगा।

Join Us icon

Ola Electric भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार 2024 तक लॉन्च करने की प्लानिंग कर रहा है। यह जानकारी ओला के सीईओ भावेश अग्रवाल ने दी है। ओला भारत में अपनी स्पोर्टी इलेक्ट्रिक कार के साथ इंडियन ऑटो मार्केट के प्रीमियम सेग्मेंट में एंट्री करना चाहता है। ओला न सिर्फ़ टॉप मार्केट बल्कि लोवर सेग्मेंट में भी कार लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। ओला भारत में प्रीमियम कार के साथ साथ अफोर्डेबल कार भी लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है।

Ola इलेक्ट्रिक कार की कीमत को लेकर भावेश अग्रवाल ने हिंट दिए हैं। ओला की इलेक्टिक कार को भारत में मोटी कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। ओला इंडिया के हेड का कहना है कि यह इलेक्ट्रिक कार थ्रिलिंग परफॉर्मेंस के साथ आता है। यह इलेक्ट्रिक कार 0-100kmph की रफ्तार 4 सेकेंड है। इसके साथ ही कंपनी पहले ही कंफर्म कर चुकी है कि यह सिंगल चार्ज में 500KM की रेंज ऑफ़र करेगा।

इंडियन ईवी स्टार्टअप भारत में Ola S1 Pro प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च कर चुका है। इसके साथ ही कंपनी ने कुछ समय पहले ही Ola S1 एंट्री लेवल इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया है। सीईओ भावेश अग्रवाल ने बताया कि कंपनी इन दिनों अपने पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर पर काम कर रही है। भावेश अग्रवाल का कहना था कि ग्लोबल ऑटो कंपनियों का मानना है कि भारत फ़िलहाल वर्ल्ड क्लास टेक्नोलॉजी के लिए तैयार नहीं है। ऐसे में इंडियन कंपनियों को आगे आना चाहिए। हम एक ऐसी कार डिसर्व करता हैं जो नए भारत को परिभाषित करता है।

समाचार एजेंसी PTI से बात करते हुए Ola Electric के सीईओ भावेश अग्रवाल का कहना है कि उनकी कंपनी टॉप से लेकर अफोर्डेबल इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में एंट्री करेगा। कंपनी सबसे पहले प्रीमियम प्रोडक्ट के साथ एंट्री करेगा। इसके बाद कंपनी अफोर्डेल मार्केट में लॉन्च करेगा।

Ola कार की क़ीमत

Ola के इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत एक लाख रुपये से शुरू होती है। वहीं कंपनी के इलेक्ट्रिक कार बात करें तो भारत में 40 से 50 लाख रुपये (प्रीमिमय इलेक्ट्रिक कार) की कीमत में लॉन्च करेगा। ओला भारत में मिड-साइज, स्मॉल और प्रीमिमय इलेक्ट्रिक कार मार्केट में लीड करने की प्लानिंग के साथ पेश करेगा। कंपनी का कहना है कि ओला की इलेक्ट्रि कार भारत की पहली स्पोर्टी और फास्टेस्ट कार होगी। यह भी पढ़ें : OnePlus Nord 3 और Nord Watch भारत में जल्द होंगे लॉन्च, जानें क्या होगा खास

ओला भारत में अफोर्डेबल इलेक्ट्रिक कार भी लॉन्च करेगा। ओला की प्रीमियम इलेक्ट्रि कार अगले 18 से 24 महीने में लॉन्च हो सकती है। Ola की पहली इलेक्ट्रिक कार को लेकर कहा जा रहा है कि यह सिंगल चार्ज में 400 किलो मीटर से 500 किलो मीटर की रेंज ऑफर करेगी। इसके साथ ही यह 0 से 100kmph की रफ्तार सिर्फ चार सेकेंड में तय करेगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here