OnePlus 10 Pro स्मार्टफोन के इंडिया वेरिएंट का कलर, स्टोरेज और रैम की जानकारी हुई लीक, लॉन्च से पहले जानें क्या होंगी खूबियां

OnePlus 10 Pro स्मार्टफोन को Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1 चिपसेट के साथ Adreno GPU के साथ लॉन्च किया गया है।

Join Us icon

OnePlus 10 Pro स्मार्टफोन भारत में इस महीने लॉन्च किया जा सकता है। संभव है कि वनप्लस का यह प्रीमिमय फ्लैगशिप स्मार्टफोन मार्च 22 या मार्च 24 को भारत में पेश किया जा सकता है।वनप्लस इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन को चीन में साल की शुरुआत में लॉन्च कर चुकी है। कंपनी ने फिलहाल अपनी फ्लैगशिप सीरीज का स्टेंडर्ड OnePlus 10 स्मार्टफोन को फिलहाल लॉन्च नहीं किया है। वनप्लस जल्द ही OnePlus 10 Pro स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च करेगा। 91mobiles ने टिपस्टर इशान अग्रवाल के हवाले से OnePlus 10 Pro स्मार्टफोन के इंडिया वेरिएंट के कलर, रैम और स्टोरेज ऑप्शन के बारे में जानकारी शेयर की है।

OnePlus 10 Pro इंडिया वेरिएंट्स

OnePlus 10 Pro स्मार्टफोन को भारत में वोल्कनिक ब्लैक और इमरैल्ड फ़ॉरेस्ट कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। वनप्लस ने चीन में भी इन दोनों कलर के साथ व्हाइट कलर ऑप्शन में पेश कर चुका है।

वनप्लस का यह स्मार्टफोन 8GB+128GB और 12GB+256GB वेरिएंट में पेश कर सकता है। रिपोर्ट्स की माने तो वनप्लस का यह स्मार्टफोन 8GB/256GB मॉडल के साथ भारत में लॉन्च नहीं किया जाएगा। इससे पहले कंपनी ने OnePlus 9 Pro स्मार्टफ़ोन को भी भारत में 8GB+128GB और 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया है।

OnePlus 10 Pro

OnePlus 10 Pro स्पेसिफिकेशन्स

OnePlus 10 Pro स्मार्टफोन को 6.7-इंच 2K Fluid AMOLED LTPO 2.0 डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। इसका रिफ्रेश रेट 120z है, जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस, HDR10+, MEMC, सपोर्ट के साथ आता है। फोन में पंच होल कैमरा दिया गया है। वनप्लस का यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1 चिपसेट के साथ Adreno GPU के साथ लॉन्च किया गया है। वनप्लस का यह फोन Android 12 OS पर आधारित OxygenOS कस्टम स्किन के साथ भारत में लॉन्च किया जा सकता है।

iqoo 9 pro vs oneplus 10 pro 5g phone full specifications price comparison

OnePlus 10 Pro स्मार्टफोन के बैक में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन का प्राइमरी कैमरा 48MP का है, जिसके साथ 50MP अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस दिया गया है। वनप्लस के इस फोन में 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

OnePlus 10 Pro india launch date might be 15 march 16 know specifications price

OnePlus 10 Pro स्मार्टफोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही फोन में Dolby Atmos, और Hi-Res ऑडियो दिया गया है। फोन में 5,000mAh की बैटरी और 80W SuperVOOC वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। इसके साथ ही फोन में 50W AirVOOC वायरलेस चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है। फोन में कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, Bluetooth 5.2, GPS, NFC, Wi-Fi 6E, और USB Type-C पोर्ट दिया गया है। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy M53 5G स्मार्टफ़ोन की स्पेसिफिकेशन्स और कीमत हुए लीक, जानें क्या होंगी खूबियां

लेटेस्ट वीडियो : कैसा है सैमसंग का लेटेस्ट Galaxy S22+ स्मार्टफोन

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here