
Samsung जल्द ही Galaxy A सीरीज के नए स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहे हैं। साउथ कोरियन कंपनी सैमसंग जल्द ही आयोजित होने वाले अपने लॉन्च इवेंट में Galaxy A53 5G और Galaxy A33 5G स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। इसके साथ ही सैमसंग जल्द ही Galaxy M53 5G स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कई रिपोर्ट्स में माना जा रहा है कि Galaxy M53 स्मार्टफोन Galaxy A53 का ही रिब्रांड वर्जन होगा। ThePixel.vn ने YouTube पर एक वीडियो शेयर कर Galaxy M53 स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स शेयर की हैं।
Samsung Galaxy M53 5G स्पेसिफिकेशन्स (अटकलें)
Samsung Galaxy M53 5G स्मार्टफोन में 6.7-इंच का S-AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजलूशन Full HD+ और रिफ्रेश रेट 120Hz है। सैमसंग के इस फ़ोन में सेल्फ़ी कैमरा के लिए पंच होल डिस्प्ले दिया जाएगा। इसके साथ ही रियर डिज़ाइन की बात करें तो लीक रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि यह Galaxy M62 स्मार्टफ़ोन की तरह होगा।
Galaxy M53 5G स्मार्टफोन को मीडियाटेक के Dimensity 900 चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है। हाल ही में सैमसंग का यह स्मार्टफोन Geekbench पर लिस्ट किया गया है। इसके साथ ही सैमसंग का यह फ़ोन 8GB RAM + 128GB स्टोरेज और 8GB RAM + 256GB स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है।
Samsung Galaxy M53 5G स्मार्टफ़ोन में 32 मेगापिक्सल का सेल्फ़ी कैमरा दिया जा सकता है। इस फ़ोन में LED फ्लैश के साथ क्वाड कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इस फोन में 108 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा। इसके साथ ही फोन में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस, 2 मेगापिक्सल मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा सेंसर दिया जाएगा। Samsung Galaxy M53 5G स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी के साथ 25W रैपिड चार्जिंग के साथ पेश किया जाएगा।
Samsung Galaxy A53 5G स्पेसिफिकेशन्स
इसके साथ ही सैमसंग के अपकमिंग Galaxy A53 5G स्मार्टफोन में 6.5-इंच का S-AMOLED FHD+ डिस्प्ले दिया जा सकता है। सैमसंग का यह फोन Exynos 1280 प्रोसेसर, 6GB रैम, 128GB स्टोरेज और 5,000mAh की बैटरी और 25W फास्ट चार्जिंग दिया जा सकता है। इसके साथ ही सैमसंग के इस फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। इसके साथ ही फोन के रियर पैनल में ट्रिपल रियर कैमरा दिया जाएगा। इस फोन में 64-मेगापिक्सल (प्राइमरी और ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन) + 8-मेगापिक्सल (अल्ट्रावाइड) + 2-मेगापिक्सल (डेप्थ) + 2-मेगापिक्सल (मैक्रो) ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जाएगा।

Samsung Galaxy M53 5G कीमत (अटकलें)
सैमसंग का अपकमिंग Galaxy M53 5G स्मार्टफोन को 450 डॉलर और 480 डॉलर (करीब रुपये और रुपये) के बीच में पेश किया जाएगा। संभव है कि सैमसंग का यह स्मार्टफोन इस महीने के अंत तक पेश किया जा सकता है।




















