OnePlus 10 Pro स्मार्टफोन भारत में जल्द होगा लॉन्च, कंपनी ने शुरू किया प्रमोशन, जानें क्या होंगी खूबियां

OnePlus 10 Pro स्मार्टफोन भारत में मार्च महीने में लॉन्च किया जा सकता है। संभव है कि यह फोन भारत में 24 मार्च को लॉन्च किया जाएगा।

Join Us icon

OnePlus 10 Pro स्मार्टफोन को कंपनी ने भारत में टीज करना शुरू कर दिया है। वनप्लस ने ट्वीटर पर इसकी शुरुआत कर दी है। वनप्लस का यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन होम मार्केट चीन में लॉन्च किया जा चुका है। वनप्लस का यह स्मार्टफोन चीन में ColorOS 12.1 के साथ लॉन्च किया गया है। 91 मोबाइल्स ने कुछ दिनों पहले ही OnePlus 10 Pro स्मार्टफोन के इंडिया लॉन्च, सेल और स्टोरेज के साथ साथ कलर वेरिएंट के बारे में जानकारी शेयर की थी। इसके साथ ही कंपनी के बारे में खबर है कि OnePlus 10R स्मार्टफोन की भी प्राइवेट टेस्टिंग भारत में शुरू हो गई है। अब कंपनी भारत में अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन को टीज करना शुरू कर दिया है।

OnePlus 10 Pro भारत में कब होगा लॉन्च

OnePlus की ओर से शेयर टीजर के अंदाजा लगता है कि OnePlus 10 Pro भारत में जल्द लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि इस टीजर पोस्टर में लॉन्च डेट के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। OnePlus 10 Pro स्मार्टफोन भारत में मार्च महीने में लॉन्च किया जा सकता है। संभव है कि यह फोन भारत में 24 मार्च को लॉन्च किया जाएगा।

OnePlus 10 Pro स्मार्टफोन को साथ कंपनी OnePlus TV Y1s Pro स्मार्ट टीवी को भी पेश कर सकता है। चीन की तरह यह स्मार्टफोन भारत में दो कलर – ब्लैक और इमरलैंड फोरेस्ट ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। OnePlus 10 Pro स्मार्टफ़ोन की क़ीमत फ़िलहाल सामने नहीं आई है।

OnePlus 10 Pro स्पेसिफिकेशन्स

OnePlus 10 Pro launched with Snapdragon 8 Gen1 SoC Android 12 know Price full Specs

OnePlus 10 Pro स्मार्टफोन में 6.7-इंच का 2k AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसके साथ ही यह HDR10+, और Corning Gorilla Glass प्रोटेक्शन के साथ आता है। इस फोन को Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1 चिपसेट के साथ पेश किया गया है। OnePlus 10 Pro स्मार्टफोन 8GB/128GB और 12GB/256GB स्टोरेज कॉन्फ्रीग्रेशन के साथ पेश किया जाएगा।

OnePlus 10 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसमें 48MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 8MP टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। OnePlus 10 Pro स्मार्टफोन में OIS और 3.3x ऑप्टिकल जूम का सपोर्ट दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 32MP का कैमरा दिया गया है। वनप्लस के इस फोन में सेल्फी के लिए पंच होल कटआउट दिया गया है।

OnePlus 10 Pro स्मार्टफोन भारत में Android 12 पर आधारित OxygenOS स्किन पर रन करेगा। वनप्लस के इस फोन में 5,000mAh की बैटरी और 80W SuperVOOC वायर्ड चार्जिंग दी जाएगी। इसके साथ ही फोन में 50W AirVOOC वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट दिया जाएगा। इस फोन में इन-डिस्प्ले फ़िंगरप्रिंट स्कैनर दिया जाएगा।

लेटेस्ट वीडियो : Oppo Find X5 Pro गेमिंग टेस्ट

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here