आ रहा है OnePlus का सबसे पावरफुल 5G फोन, इस दिन से शुरू होंगे प्री-ऑर्डर, भारत ये हो सकती है कीमत

OnePlus 10T 5G क्वालकॉम के Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर के साथ आने वाला वनप्लस का पहला स्मार्टफोन है।

Join Us icon

OnePlus ने कंफर्म किया है कि वह अपना अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 10T 5G को ग्लोबल मार्केट और भारत में जल्द लॉन्च करने वाला है। वनप्लस का यह फोन 3 अगस्त को लॉन्च होना है। कंपनी का यह स्मार्टफ़ोन भारत में ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफ़ॉर्म Amazon.in और कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। वनप्लस के 3 अगस्त को आयोजित होने वाला लॉन्च इवेंट भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे शुरू होगी, जिसे कंपनी के YouTube चैनल पर लाइव देखा जाएगा। OnePlus 10T के लॉन्च से पहले अमेजन पर यह लिस्ट हो गया है। लिस्टिंग के मुताबिक भारत में इस फोन की प्री बुकिंग लॉन्च के दिन से शुरू होगी।

OnePlus 10T स्मार्टफोन की प्री-ऑर्डर भारत में 3 अगस्त से शुरू होंगे। संभव है कि लॉन्च इवेंट खत्म हो जाने के बाद फोन के प्री ऑर्डर शुरू होंगे। लीक रिपोर्ट्स की माने तो वनप्लस का यह फोन लॉन्च के एक हफ्ते बाद बिक्री के लिए उपलब्ध हो सकता है।

OnePlus 10T कलर और स्टोरेज हुए लीक

3 august could be the india Launch date of OnePlus 10T 5G Phone

टिपस्टर मुकुल शर्मा ने बताया है कि अपकमिंग OnePlus 10T 5G स्मार्टफोन 16GB की रैम और 256GB स्टोरेज के साथ मूनस्टोन ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। लीक रिपोर्ट्स की माने तो यह फोन 8/12GB RAM ऑप्शन और 512GB तक इंटरनलस्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही वनप्लस का यह फोन दो कलर ऑप्शन मूनस्टोन ब्लैक और जेड ग्रीन कलर में बिक्री के लिए आएगा।

OnePlus 10T: स्पेसिफिकेशन्स (संभावित)

3 august could be the india Launch date of OnePlus 10T 5G Phone

OnePlus 10T 5G स्मार्टफोन के बारे में बताया जा रहा है कि इसमें 6.7-इंच का Fluid AMOLED डिस्प्ले होगा, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। इसके साथ ऑप्टिक्स की बात करें तो फोन में 50MP IMX766 प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा, जिसके साथ 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 2MP मैक्रो कैमरा दिया जाएगा। इस फोन में सेल्फी के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा और पंच होल कटआउट दिया जाएगा। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy Z Fold 4 और Flip 4 स्मार्टफोन इस दिन होंगे लॉन्च, जानें खूबियां


वनप्लस के इस फोन को क्वालकॉम के Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर के साथ 12GB तक रैम और 256GB स्टोरेज के साथ पेश किया जाएगा। वनप्लस के इस फोन में 4800mAh की बैटरी और 150W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किया जाएगा। OnePlus 10T स्मार्टफ़ोन को भारत में 50,000 तक की क़ीमत में पेश किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here