
वनप्लस नए साल 2024 में अपनी नंबर और ऐस सीरीज में बढ़ोतरी करने जा रहा है। इसमें OnePlus 12 और OnePlus Ace 3 मोबाइल की लांचिंग की जा सकती है। वहीं, पेश होने से पहले कंपनी ने डिवाइस के प्रमुख डिस्प्ले स्पेसिफिकेशन को कंफर्म कर दिया है। दरअसल आज, ब्रांड ने BOE की साझेदारी में घरेलू मार्केट में अपनी नई डिस्प्ले तकनीक X1 OLED डिस्प्ले को दर्शाते हुए इनकी डिटेल दी है। आइए, आगे आपको इस बारे में विस्तार से बताते हैं।
OnePlus 12 और OnePlus Ace 3 स्पेसिफिकेशंस (कंफर्म)
- वनप्लस ने ऐलान किया है कि आगामी वनप्लस 12 और वनप्लस ऐस 3 में बीओई एक्स1 ओएलईडी डिस्प्ले पैनल का उपयोग होगा।
- वनप्लस 12 को पहले ही डिस्प्लेमेट से A+ सर्टिफिकेशन मिल चुका है। यह डिस्प्लेमेट A+ रेटिंग प्राप्त करने वाला पहला 2K रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले बन सकता है।
- ब्रांड का दावा है कि एक्स1 डिस्प्ले पैनल ब्राइटनेस, आई प्रोटेक्शन, और लाइफस्पेन के मामले में 6 बड़े बदलाव प्रदान करेगा।
- नए बदलावों से ओरिएंटल स्क्रीन को 90% बेहतर परफॉरमेंस और 13% की पावर कम लगेगी।
- इससे नया वनप्लस 12 फोन 2600 निट्स पीक ब्राइटनेस और 2K रिजॉल्यूशन भी प्रदान करेगा।
- वनप्लस ऐस 3 की बात करें तो इसमें 1.5K X1 डिस्प्ले पैनल दिया जाएगा।
- कंपनी ने वनप्लस 12 प्रोटोटाइप को भी दर्शाया है। जिसमें लेफ्ट साइड एज पर अलर्ट स्लाइडर नजर आता है।
- बता दें कि अब तक ब्रांड द्वारा राइट साइड एज पर अलर्ट स्लाइडर की पेशकश की जाती रही है।
OnePlus 12 के स्पेसिफिकेशंस (संभावित)
- डिस्प्ले: OnePlus 12 में 6.7-इंच का BOE X1 OLED डिस्प्ले, 2K रेजोल्यूशन के साथ मिलेगा। इसमें 2600 निट्स ब्राइटनेस और 120Hz रिफ्रेश रेट की पेशकश की जाएगी।
- प्रोसेसर: मोबाइल में हाल ही में पेश किया गया सबसे तगड़ा क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट दिया जा सकता है।
- कैमरा: कैमरा फीचर्स की बात करें तो यह ट्रिपल-कैमरा सेटअप से लैस हो सकता है। जिसमें OIS के साथ 50MP का Sony IMX966 प्राइमरी, 50MP का Sony IMX581अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और 64MP टेलीफोटो ओमनीविज़न OV64B लेंस OIS तथा 3x ऑप्टिकल ज़ूम, 120X डिजिटल ज़ूम के साथ मिल सकता है।
- बैटरी: बैटरी के मामले में डिवाइस 5000mAh बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग सहित 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट कर सकता है।










