OnePlus 12R लीक इमेज और स्पेसिफिकेशंस, देखें कैसा हो सकता है फोन

Join Us icon
Highlights

  • डिवाइस वाइट कलर ऑप्शन में सामने आया है।
  • इसमें फ्लैट बेजल लेस डिस्प्ले मिल सकता है।
  • 16GB तक रैम सपोर्ट दिया जा सकता है।

वनप्लस ने साल 2023 की शुरुआत में अपनी नंबर सीरीज में OnePlus 11 जोड़ा था। वहीं, अब OnePlus 12 की खबरें सामने आ रही हैं। इस मॉडल के साथ 12R भी आने की उम्मीद है। हालांकि दोनों के लॉन्च में काफी समय बचा है, लेकिन इससे पहले ही वनप्लस 12आर के रेंड्रेस और स्पेसिफिकेशंस सामने आ गए हैं।

OnePlus 12R रेंडर्स (लीक)

OnePlus 12R के रेंडर्स और स्पेसिफिकेशंस का नया लीक माय स्मार्ट प्राइस और ऑनलीक्स के माध्यम से सामने आया है।

  • आप इमेज में देख सकते हैं कि डिवाइस वाइट कलर ऑप्शन में दिख रहा है। डिवाइस में फ्लैट बेजल लेस डिस्प्ले देखने को मिलता है।
  • डिस्प्ले के फ्रंट पर पंच होल डिजाइन भी नजर आता है, जिसमें सेल्फी कैमरा मौजूद होगा।
  • फोन के बैक पैनल की बात करें तो इसमें सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल देखा जा सकता है जो OnePlus 11 की तरह लग रहा है।
  • यह भी सामने आया है कि डिवाइस में अलर्ट स्लाइडर और पावर बटन राइट साइड पर होगा। जबकि वॉल्यूम बटन लेफ्ट साइड पर दिया जाएगा।
  • इसके अलावा यूएसबी टाइप सी पोर्ट, स्पीकर ग्रिल नीचे की तरफ मौजूद होंगे।
  • बैक पैनल पर बीचो-बीच वनप्लस की ब्रांडिंग दी गई है।
  • कुल मिलाकर फोन आपको काफी हद तक OnePlus 11 की ही झलक देता है।

OnePlus 12R स्पेसिफिकेशंस (लीक)

  • डिस्प्ले: डिवाइस में 6.7 इंच का 1.5के एमोलेड डिस्प्ले मिल सकता है। इस डिस्प्ले पर 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट दिया जा सकता है।
  • प्रोसेसर: फोन में कंपनी कॉलकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर दे सकती है।
  • स्टोरेज: स्टोरेज के मामले में डिवाइस 16GB तक रैम + 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ आ सकता है। हालांकि लॉन्च के वक्त अन्य मॉडल भी आने की उम्मीद है।
  • कैमरा: कैमरा फीचर्स की बात करें तो फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है। जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा लेंस, 32 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस 2X झूम के साथ और 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा लेंस मिल सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा लेंस मौजूद हो सकता है।
  • बैटरी: बैटरी के मामले में 5500mAh बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है।
  • ओएस: ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह मोबाइल एंड्रॉयड 14 आधारित ऑक्सीजन ओएस 14 पर रन कर सकता है।
  • अन्य: इसमें इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर,अलर्ट स्लाइडर, डुअल सिम 5G, वाईफाई, ब्लूटूथ जैसे अन्य फीचर्स मिल सकते हैं।
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here