OnePlus 13, OnePlus 13R और ये डिवाइस हुए सस्ते, जानें वनप्लस रेड रश डेज सेल की डिटेल्स

Join Us icon
Highlights

  • OnePlus Red Rush Days Sale अब 14 अप्रैल तक लाइव रहेगी।
  • ग्राहक ICICI Bank कार्ड के साथ तुरंत बैंक डिस्काउंट का लाभ उठा सकते हैं।
  • रेड रश डेज सेल अमेजन, रिलायंस डिजिटल, क्रोमा, वनप्लस की वेबसाइट/एपी/एक्सपीरियंस स्टोर्स और अन्य प्लेटफार्म पर लाइव है।

वनप्लस रेड रश डेज सेल वापस आ गई है और OnePlus 13 सीरीज, OnePlus Nord 4 सीरीज और IoT डिवाइस सहित कई प्रोडक्ट पर ऑफर मिल रहा है। यह सेल 8 अप्रैल से शुरू होगी और 14 अप्रैल 2025 तक चलेगी। इस सेल में विशेष छूट, बैंक ऑफर और नो-कॉस्ट EMI विकल्प दिए जा रहे हैं। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

OnePlus Red Rush Days sale डील्स

मॉडललॉन्च प्राइस डील प्राइस
OnePlus 1369,999 रुपये5,000 रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट, 12 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI और 7,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस
OnePlus 13R42,999 रुपये3,000 रुपये का तत्काल बैंक डिस्काउंट, 16GB + 512GB पर 2,000 रुपये की कीमत में कमी, 9 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI और 4,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस
OnePlus 1264,999 रुपये6,000 रुपये की तत्काल बैंक छूट, चुनिंदा बैंक कार्ड पर 13,000 रुपये तक की अस्थायी कीमत में कमी और 6 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI
OnePlus Nord 429,999 रुपये500 रुपये की अस्थायी कीमत में कमी, 4,500 रुपये तक की तत्काल बैंक छूट और 6 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI
OnePlus Nord CE 424,999 रुपये1,000 रुपये की अस्थायी कीमत में कमी, 2,000 रुपये तक की तत्काल बैंक छूट और 3 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI।
OnePlus Nord CE 4 Lite19,999 रुपये1,500 रुपये का तत्काल बैंक डिस्काउंट और 6 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI
OnePlus Pad 239,999 रुपये2,000 रुपये का तत्काल बैंक डिस्काउंट, 9 महीने तक नो-कॉस्ट EMI, 5,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 1,000 रुपये का स्टूडेंट डिस्काउंट
OnePlus Pad Go19,999 रुपये2,000 रुपये की तत्काल बैंक छूट, 1,000 रुपये की कीमत छूट और 6 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI। 1,000 रुपये की स्टूडेंट छूट
OnePlus Watch 224,999 रुपये3,000 रुपये का तत्काल बैंक डिस्काउंट, 1,000 रुपये की सेल एक्सक्लूसिव छूट और 9 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI। Amazon पर 2,000 रुपये की विशेष छूट
OnePlus Watch 2R17,999 रुपये2,000 रुपये का तत्काल बैंक डिस्काउंट, 2,000 रुपये की सेल-एक्सक्लूसिव छूट, अमेजन पर 1,000 रुपये की विशेष छूट और 6 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI
OnePlus Buds Pro 311,999 रुपये1,000 रुपये की सेल-एक्सक्लूसिव छूट, 1,000 रुपये की तत्काल बैंक छूट और 12 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI
OnePlus Buds 35,499 रुपये500 रुपये की तत्काल बैंक छूट, 800 रुपये की अस्थायी कीमत छूट और 12 महीने तक की नो-कॉस्ट ईएमआई

आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड के माध्यम से तत्काल बैंक छूट और नो-कॉस्ट ईएमआई विकल्प उपलब्ध होगा।

OnePlus 13 और OnePlus 13R के लिए कंपनी 24 महीने की नो-कॉस्ट EMI के साथ उनकी कीमत का केवल 65 प्रतिशत भुगतान करने का विकल्प दे रही है। बाकी 35 प्रतिशत ईजी अपग्रेड्स प्रोग्राम के जरिए सुनिश्चित बायबैक होगा जो कि ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड और EMI के साथ वनप्लस स्टोर और वनप्लस वेबसाइट के जरिए खरीदारी करने वाले ग्राहकों के लिए लागू है। इसके साथ ही बजाज फिनसर्व, HDBFS और अन्य के साथ 24 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI भी है।

वनप्लस रेड रश डेज सेल वनप्लस वेबसाइट, वनप्लस स्टोर ऐप, वनप्लस एक्सपीरियंस स्टोर्स, अमेजन, रिलायंस डिजिटल, क्रोमा, विजय सेल्स, बजाज इलेक्ट्रॉनिक्स और अन्य पर लाइव होगी।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here