
वनप्लस अपने फैंस के लिए बेहद ही तगड़ा ऑफर लेकर आई है। ब्रांड के फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 13 को पूरे 9,000 रुपये सस्ते रेट पर बेचा जा रहा है। यह मोबाइल 69,999 रुपये में लॉन्च हुआ था लेकिन अब डील में इस फोन को 57,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। कंपनी की ओर से OnePlus Summer Sale की शुरुआत कर दी गई है और इसमें फ्लैट डिस्काउंट, बैंक कार्ड पर छूट और नो कॉस्ट ईएमआई की सुविधा भी दी जा रहा है।
12GB RAM + 256GB Storage वाले OnePlus 13 का लॉन्च प्राइस 69,999 रुपये है। लेकिन वनप्लस समर सेल में कंपनी इसपर पूरे 7,000 रुपये का डिस्काउंट दे रही है। इस छूट के बाद वनप्लस 13 5जी फोन को सिर्फ 62,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह मोबाइल को सेलिंग प्राइस है जिसपर कोई भी व्यक्ति फोन परचेज कर सकता है। इस कीमत पर वनप्लस फोन पाने के लिए किसी भी बैंक कार्ड या कूपन इत्यादि की जरूरत नहीं है।
वहीं अगर आप HDFC, Indusind या Yes Bank Credit Card से फोन खरीदते हैं तो 5,000 रुपये का एक्स्ट्रा बेनिफिट भी मिलेगा। क्रेडिट कार्ड से ईएमआई बनवाने पर वनप्लस 13 की कीमत 5 हजार रुपये और सस्ती हो जाएगी और इस मोबाइल का इफेक्टिव प्राइस घटकर 57,999 रुपये हो जाएगा।
बताते चलें कि डील में इस 5जी फोन को 6 महीने की No Cost EMI पर खरीदा जा सकता है। वनप्लस 13 के साथ कंपनी 4 महीने का Spotify Premium सब्सक्रिप्शन फ्री दे रही है और वनप्लस फोन पर डिस्प्ले वारंटी भी मिल रही है। वहीं OnePlus SUPERVOOC 100W और 80W चार्जिंग अडेप्टर पर भी 300 रुपये की छूट प्राप्त होगी। यह स्कीम 15 मई तक चलेगी जिसका फायदा कंपनी वेबसाइट और वनप्लस स्टोर्स पर उठाया जा सकता है। डील डिटेल के लिए (यहां क्लिक) करें।
OnePlus 13 5G फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह स्मार्टफोन 4नैनोमीटर फेब्रिकेशनस पर बने क्वालकॉम के Snapdragon 8 Elite ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह 26,89,625 AnTuTu Score अचीव कर चुका है। ग्राफिक्स के लिए इस वनप्लस फोन में एड्रेनो 830 जीपीयू दिया गया है। बेहतर गेमिंग एक्सपीरियंस के लिए इसमें 9925mm VC heat डिसपेशन एरिया दिया गया है जो मोबाइल को हीट होने से रोकता है।
वनप्लस 13 5जी फोन 3168 × 1440 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.82-इंच की 2K+ स्क्रीन सपोर्ट करता है। यह LTPO AMOLED पैनल पर बनी है जिसपर पर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ 2160Hz PWM डिमिंग, 4500nits पिक ब्राइटनेस और डॉल्बी विज़न आउटपुट प्राप्त होता है। इस फोन की स्क्रीन अल्ट्रासोनिक इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस है जिसके क्रिस्टल शिल्ड super ceramic glass से प्रोटेक्ट किया गया है।
वनप्लस 13 में Hasselblad लेंस लगे हैं। इसके बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में एफ/1.6 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन OIS सेंसर दिया गया है जो 23mm फोकल लेंथ सपोर्ट करता है। इसके साथ एफ/2.0 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल Ultra-wide और एफ/2.6 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल periscope telephoto सेंसर मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए वनप्लस फोन 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
पावर बैकअप के लिए OnePlus 13 5G फोन में तगड़ी 6,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसका PC Mark Battery Benchmark स्कोर 11 घंटे, 24 मिनट आ चुका है। वहीं फोन को तेजी से चार्ज करने के इसमें 100W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। टेस्टिंग में इस फोन को 20% से 100% फुल चार्ज होने में 27 मिनट का समय लगा। बताते चलें कि यह वनप्लस 5जी मोबाइल 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी सपोर्ट करता है।
स्मार्टफोन को डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन देने के लिए कंपनी ने इसे IP68 + IP69 रेटिंग से लैस किया है। कनेक्टिविटी के लिए इस मोबाइल में Wi-Fi 7 और Bluetooth 5.4 के साथ ही NFC का सपोर्ट भी मिलता है। वनप्लस 13 में लेफ्ट फ्रेम पर three-stage alert slide बटन लगाया गया है और इसमें 4-microphone और Dolby Atmos वाले Stereo speaker दिए गए हैं।












