
भारत में OnePlus 13 आने वाले 7 जनवरी को लॉन्च होने वाला है। यह कंपनी का फ्लैगशिप फोन है और चीन में पहले से ही उपलब्ध है। वहीं, इंडिया में Amazon के जरिए उपलब्ध होगा। इसके साथ OnePlus 13R भी कम दाम में आएगा। जिसे हाल ही चीन में आए OnePlus Ace 5 का रीब्रांडेड वर्जन कहा गया है। हालांकि दोनों मॉडल्स के आने में कुछ दिन बाकि है इससे पहले एक नए लीक में कीमत और वैरियंट की जानकारी सामने आई है। आइए, इस बारे में विस्तार से जानते हैं।
वनप्लस 13, 13आर की कीमत, मेमोरी वैरियंट (लीक)
- टिप्सटर योगेश बरार के अनुसार भारत में वनप्लस 13 की कीमत 67,000 रुपये से 70,000 रुपये के बीच हो सकती है। कुछ अन्य टिप्सटर भी इस बात को सही मान रहे हैं।
- भारत में वनप्लस 12 की शुरुआती कीमत 12GB+256GB मॉडल के लिए 64,999 रुपये है।
- कहा जाता है कि वनप्लस 13 दो वैरियंट में आएगा। जिसमें संभवतः 12GB+256GB और 16GB+512GB विकल्प आ सकते हैं। जबकि पूर्व मॉडल वनप्लस 12 भी इन दो ऑप्शन में ही आया था।
- जहां तक 13R की बात है, बरार ने कीमत का कोई अनुमान नहीं लगाया है, लेकिन उनका दावा है कि फोन केवल एक वैरियंट 12+256GB में आ सकता है। जबकि पूर्व मॉडल वनप्लस 12R भारत में और भी विकल्पों में उपलब्ध है।
- OnePlus Ace5 जिसे 13R के रूप में रिब्रांड किया जा सकता है। इसकी कीमत चीन में 12+256GB मॉडल के लिए 2,299 युआन (लगभग 26,900 रुपये) से शुरुआती होती है।
- कलर्स की बात करें तो वनप्लस 13 मिडनाइट ओशन, ब्लैक एक्लिप्स और आर्कटिक डॉन जैसे तीन और वनप्लस 13आर नेबुला नोयर व एस्ट्रल ट्रेल जैसे दो ऑप्शन में आ सकता है।
OnePlus 13 सीरीज डिटेल्स (कंफर्म)
- OnePlus 13 में ब्रांड अब तक का सबसे तेज Snapdragon 8 Elite चिसपेट प्रदान करेगा।
- वनप्लस के आगामी फ्लाशिप में शानदार IP69 इनग्रेस रेटिंग दी जाएगी।
- मोबाइल में दमदार 6,000mAh की बैटरी मिलने वाली है।
- OnePlus 13 OxygenOS 15, क्लियर बर्स्ट फोटोग्राफी फीचर और माइक्रो-फाइबर वेगन लेदर फिनिश से लैस होगा।
- OnePlus 13R में Snapdragon 8 Gen 3 SoC, 6,000mAh की बैटरी और OxygenOS 15 मिलेगा।











