OnePlus 13 Mini की डिटेल्स आई सामने, जल्द आएगा यह सस्ता और कॉम्पैक्ट मॉडल

Join Us icon

OnePlus 13 और OnePlus 13R इंडिया में लॉन्च हो चुके हैं जिन्होंने बाजार में आते ही अपनी तगड़ी फैन फॉलोइंग बना ली है। स्टाइलिश लुक, एडवांस फीचर्स और पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स से लैस इस मोबाइल फोंस के बाद अब कंपनी इसी सीरीज को सस्ता और कॉम्पैक्ट मॉडल OnePlus 13 Mini भी ला सकती है। अपकमिंग वनप्लस 13 मिनी की स्पेसिफिकेशन्स सहित कई अहम डिटेल्स इंटरनेट पर सामने आई है जिन्हें आप आगे पढ़ सकते हैं।

OnePlus 13 Mini की स्पेसिफिकेशन्स (लीक)

वनप्लस 13 मिनी से जुड़े लीक के बताया गया है कि यह मोबाइल फोन मैटल फ्रेम पर बनाया जाएगा तथा इसकी बॉडी ग्लास की होगी। लीक के अनुसार इस फोन में 6.3-इंच की 1.5K OLED स्क्रीन दी जा सकती है जो LTPO तकनीक पर बनी होगी। यह मोबाइल ऑप्टिकल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी से लैस हो सकता है। इस फोन में वायरलेस चार्जिंग ​दिए जाने की बात भी लीक में सामने आई है।

लीक के मुताबिक OnePlus 13 Mini में ट्रिपल रियर कैमरा दिया जाएगा। इस फोन के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल का मेन Sony IMX906 सेंसर मिल सकता है जिसके साथ 50 मेगापिक्सल periscope telephoto लेंस और 8 मेगापिक्सल ultra-wide लेंस दिया जा सकता है। लीक के अनुसार यह मोबाइल 3x ऑप्टिकल ज़ूम सपोर्ट करेगा।

वनप्लस 13 मिनी स्मार्टफोन को क्वालकॉम के Snapdragon 8 Elite चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। लीक में दावा किया गया है कि OnePlus 13 Mini स्नेपड्रैगन 8 एलिट प्रोसेसर वाला सबसे सस्ता स्मार्टफोन हो सकता है। बताते चलें कि इंडिया में अभी iQOO 13 5G इस चिपसेट वाला सबसे सस्ता फोन है जिसका प्राइस 54,999 रुपये से शुरू होता है। उम्मीद की जा सकती है कि वनप्लस 13 मिनी अगर इंडिया में लॉन्च होगा तो इसका रेट 50 हजार से कम होगा।

OnePlus 13

OnePlus 13 प्राइस

  • 12GB RAM + 256GB Storage = 69,999 रुपये
  • 16GB RAM + 512GB Storage = 76,999 रुपये
  • 24GB RAM + 1TB Storage = 89,999 रुपये
  • OnePlus 13 स्पेसिफिकेशन्स

    डिस्प्ले

    वनप्लस 13 5जी फोन 3168 × 1440 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.82-इंच की 2K+ स्क्रीन सपोर्ट करता है। यह LTPO AMOLED पैनल पर बनी है जिसपर पर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ 2160Hz PWM डिमिंग, 4500nits पिक ब्राइटनेस और डॉल्बी विज़न आउटपुट प्राप्त होता है। इस फोन की स्क्रीन अल्ट्रासोनिक इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस है जिसके क्रिस्टल शिल्ड super ceramic glass से प्रोटेक्ट किया गया है।

    परफॉर्मेंस

    वनप्लस 13 को सबसे नए और एडवांस ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉयड 15 पर लॉन्च किया गया है जो आक्सिजनओएस 15 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में क्वालकॉम का सबसे पावरफुल मोबाइल चिपसेट स्नैपड्रैगन 8 एलिट दिया गया है जो 4.32GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए वनप्लस 13 में 900MHz एड्रेनो 830 जीपीयू मौजूद है। 91मोबाइल्स द्वारा की गई टेस्टिंग के दौरान वनप्लस 13 26,89,625 AnTuTu Score प्राप्त कर चुका है।

    कैमरा

    फोटोग्राफी के लिए वनप्लस 13 स्मार्टफोन Hasselblad ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसमें एफ/1.6 अपर्चर वाला 50MP LYT808 OIS सेंसर दिया गया है जो एफ/2.0 अपर्चर 50MP Samsung JN1 ultra-wide तथा एफ/2.6 अपर्चर 50MP LYT600 periscope telephoto सेंसर के साथ काम करता है। इसमें 32MP IMX615 सेल्फी कैमरा दिया गया है।

    बैटरी

    पावर बैकअप के लिए वनप्लस 13 5जी फोन 6,000mAh Silicon बैटरी सपोर्ट करता है। हमारी टेस्टिंग में वनप्लस 13 5जी फोन का PC mark battery स्कोर 7 घंटे 44 मिनट का रहा। इस फोन में 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है तथा साथ ही यह वनप्लस मोबाइल 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी सपोर्ट करता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इस बैटरी वायर्ड चार्जर से 20 प्रतिशत से 100 प्रतिशत चार्ज होने में 27 मिनट का समय लगा।

    OnePlus 13 Price
    Rs. 57,999
    Go To Store
    See All Prices
    LEAVE A REPLY
    Please enter your comment!
    Please enter your name here