OnePlus 13R फोन सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट, जल्द हो सकता है लॉन्च

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2024/10/oneplus-13r-global-launch-soon-moniker-confirmed-in-sirim-certification.jpg

वनप्लस ने अपनी नंबर सीरीज को आगे बढ़ने का ऐलान कर दिया है। इसके तहत OnePlus 13 स्मार्टफोन 31 अक्टूबर को होम मार्केट चीन में लॉन्च होने वाला है। इसी श्रृंखला में पूर्व मॉडल 12R की तरह OnePlus 13R जल्द आने की उम्मीद है। हालांकि अभी ब्रांड ने डिवाइस को लेकर जानकारी शेयर नहीं की है इससे पहले 91मोबाइल्स ने इसे SIRIM सर्टिफिकेशन पर स्पॉट किया है। आइए, आगे लेटेस्ट लिस्टिंग डिटेल को विस्तार से जानते हैं।

OnePlus 13R एसआईआरआईएम लिस्टिंग

OnePlus 13R की डिटेल्स (संभावित)

कुछ दिनों पहले OnePlus 13R के स्पेसिफिकेशंस लीक हुए थे। जिसके बारे में आप आगे पढ़ सकते हैं।

चिपसेट: OnePlus 13R में क्वालकॉम SM8750 चिपसेट होने की उम्मीद है, जो स्नैपड्रैगन 8 एलीट हो सकता है। यह एक बड़ा अपग्रेड होगा। क्योंकि OnePlus ‘R’ मॉडल में आमतौर पर एक पीढ़ी पुराने चिपसेट मिलते हैं।

कैमरा: इस प्रीमियम मिड-रेंज फोन में 50MP Sony IMX906 प्राइमरी कैमरा और 50MP Samsung JN1 टेलीफोटो कैमरा होने की संभावना है। अगर OnePlus 12R से तुलना की जाए, तो नए मॉडल में इस बार अपग्रेड के तौर पर टेलीफोटो लेंस दिया जा सकता है।

बैटरी: OnePlus 13R में 6,000mAh की बड़ी बैटरी मिलने की बात सामने आई है। यह भी OnePlus 12R में मिलने वाली 5,500mAh से ज्यादा है।

डिस्प्ले: अभी डिस्प्ले साइज का खुलासा नहीं हुआ है लेकिन इस स्मार्टफोन में 1.5K स्क्रीन लगाए जाने की उम्मीद है।

OnePlus 12R के स्पेसिफिकेशंस

See Full Specs