
वनप्लस 13आर (OnePlus 13R) के ग्लोबल लॉन्च की चर्चा काफी समय से हो रही है। यह फोन चीन में इस महीने लॉन्च होने वाले OnePlus Ace 5 का ग्लोबल वैरियंट हो सकता है। पिछले हफ्ते Geekbench पर OnePlus 13R का संभावित मॉडल देखा गया था, और अब इसका एक और वैरियंट बेंचमार्किंग वेबसाइट पर नजर आया है।
Geekbench पर नजर आया OnePlus 13R
OnePlus 13R का मॉडल नंबर OnePlus CPH2647 बताया जा रहा है, जो इस स्मार्टफोन के वैरियंट में से एक हो सकता है। एक अन्य मॉडल नंबर OnePlus CPH2645 भी है, जो OnePlus 13R से जुड़ा हुआ है।
- Geekbench लिस्टिंग के अनुसार, इसमें ऑक्टा-कोर चिपसेट है जिसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 3.30 GHz है, जो Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 हो सकता है।
- फोन Android 15 और 12GB RAM के साथ लिस्टेड है। बता दें कि Geekbench पर OnePlus 13R ने सिंगल-कोर टेस्ट में 2,164 और मल्टी-कोर टेस्ट में 6,380 स्कोर हासिल किए हैं।
OnePlus 13R के ग्लोबल लॉन्च की उम्मीदें
एक अन्य Geekbench लिस्टिंग से पता चलता है कि OnePlus 13R का ग्लोबल लॉन्च जल्द हो सकता है, जो संभवतः अगले महीने OnePlus 13 के साथ हो सकता है। 91mobiles ने पहले ही OnLeaks के जरिए OnePlus 13R के संभावित स्पेसिफिकेशंस का खुलासा किया था।
OnePlus 13R के संभावित स्पेसिफिकेशंस
डिस्प्ले: यह फोन 6.78-इंच AMOLED (1264×2780) डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, 450 PPI के साथ आ सकता है।
प्रोसेसर: OnePlus 13R में क्वालकॉम स्नैपड्रैनग 8 Gen 3 प्रोसेसर होने की उम्मीद है।
रैम और स्टोरेज: यह फोन 12GB तक रैम और 256जीबी तक स्टोरेज के साथ आ सकता है।
कैमरा: स्मार्टफोन में 50 MP (f/1.8) + 8 MP (f/2.2) + 50 MP (f/2.0) रियर कैमरा और फ्रंट कैमरा 16 MP (f/2.4) हो सकता है।
बैटरी और चार्जिंग: इस फोन को 6,000mAh बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया जा सकता है।
सॉफ्टवेयर: एंड्रॉयड 15 पर आधारित OxygenOS 15.0 पर आएगा।
अन्य फीचर्स: फोन में Wi-Fi 802.11 a/b/g/n/ac/ax/be, Bluetooth 5.4, NFC, USB Type-C, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और इन्फ्रारेड रिमोट कंट्रोल हो सकते हैं।
OnePlus 13R में डिजाइन में बदलाव की भी संभावना है, जो OnePlus Ace 5 के टीजर से समझा जा सकता है। यह फ्लैगशिप OnePlus 13 जैसा दिखेगा, जिसमें फ्लैट साइड्स और स्लीक सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल होगा।










