
OnePlus की अगली फ्लैगशिप पेशकश OnePlus 13T/13 Mini हो सकती है। जिसे कॉम्पैक्ट और परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड फोन बताया जा रहा है। इसमें Snapdragon 8 Elite SoC मिलने की उम्मीद है। हाल ही में यह फोन 3C सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया है जिससे इसकी फास्ट चार्जिंग डिटेल्स सामने आई हैं। वहीं, अब फोन से जुड़े कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशंस ऑनलाइन लीक हुए हैं। जिसकी डिटेल्स आप आगे देख सकते हैं।
संभावित OnePlus 13T/13 Mini बैटरी (लीक)
- Wiebo पर DigitalChatStation ने फोन का नाम बताए बिना बैटरी साइज और लॉन्च टाइमलाइन का संकेत दिया है।
- माना जा रहा है कि यह हैंडसेट OnePlus 13T/13 Mini हो सकता है।
- टिपस्टर ने बताया कि कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप में 6,200mAh+ की बड़ी बैटरी होगी। माना जा रहा था कि फोन में मूल रूप से 6,000mAh की क्षमता होगी। इसकी तुलना में, Vivo X200 Pro Mini में 5,700mAh की सेल है।
- अगर यह सच हुआ तो यह वनप्लस 13 की 6,000mAh की सेल से बड़ी होगी।
- DCS का कहना है कि वनप्लस 13T/13 मिनी संभवतः सबसे पहले चीन में अप्रैल में लॉन्च होगा।
- टिपस्टर के अनुसार वनप्लस 13T/13 मिनी में 6.3 इंच का डिस्प्ले होगा।
फिलहाल फोन के बारे में यही सब कुछ बताया गया है।
OnePlus 13T/13 Mini के बारे में अब तक हम क्या जानते हैं?
- डिस्प्ले: वनप्लस 13T/13 मिनी में 6.31-इंच 1.5K OLED डिस्प्ले हो सकता है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, फ्लैट एज और नैरो बेजल दिए जा सकते हैं।
- प्रोसेसर: फोन को पावर देने के लिए वनप्लस 13 और ऐस 5 प्रो की तरह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट SoC मिल सकता है।
- कैमरा: हैंडसेट में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 50MP का 2x टेलीफोटो लेंस हो सकता है। फ्रंट कैमरा की जानकारी फिलहाल नहीं मिली है।
- बैटरी: जैसा कि कहा गया है, फोन में 80W फास्ट चार्जिंग के साथ 6,200mAh की बैटरी होने की संभावना है, जैसा कि 3C प्लेटफार्म से पता चला है।
OnePlus 13T/13 Mini को Snapdragon 8 Elite चिपसेट के साथ सबसे सस्ते कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप के रूप में लॉन्च किए जाने की संभावना है। फिलहाल, Realme GT 7 Pro Racing Edition यह खिताब अपने नाम रखे हुए है, जिसकी कीमत CNY 3,099 (लगभग ₹36,600) है। हाल ही में ऑनलाइन लीक हुए कंसेप्ट रेंडर्स से पता चलता है कि इसका डिजाइन फोन के वास्तविक लुक के काफी करीब हो सकता है।
कहा जा रहा है कि OnePlus 13T/13 Mini Q2 2025 में ग्लोबल बाजारों में लॉन्च होगा, जिसमें संभवतः भारत भी शामिल होगा। याद दिला दें कि OnePlus 13 और 13R की कीमत क्रमशः ₹69,999 और ₹42,999 है।
यह 2022 में वनप्लस 10T के बाद वनप्लस की टी-सीरीज़ ब्रांडिंग की वापसी को भी चिह्नित करेगा।