6,000mAh+ बैटरी के साथ आ रहा है OnePlus 13T, जल्द होगी चीन में एंट्री

OnePlus 13T के लॉन्च की पुष्टि आधिकारिक रूप से पहले ही की गई है। यह “छोटी स्क्रीन वाले पावरहाउस” के रूप में आएगा। जो कॉम्पैक्ट डिजाइन के बावजूद शानदार परफॉर्मेंस का संकेत देता है। बता दें कि यह OnePlus 13 सीरीज में एक नया एडिशन होगा और इसके इस महीने के अंत में चीन में डेब्यू करने की उम्मीद है। वहीं, आधिकारिक घोषणा से पहले OnePlus 13T की बैटरी क्षमता को टीज किया गया है।
OnePlus 13T battery details confirmed
- OnePlus के प्रेसिडेंट लुइस जिए ने वीबो पर पुष्टि की है कि OnePlus 13T में 6,000mAh+ की ग्लेशियर बैटरी होगी।
- टिपस्टर DigitalChatStation की हालिया लीक के अनुसार, OnePlus 13T में 6,200mAh की बैटरी होगी, जो 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
- उन्होंने आगे बताया कि OnePlus 13T इकलौता फोन होगा, जिसमें छोटी स्क्रीन के साथ बड़ी बैटरी दी गई है।
- ब्रांड इसे एक ‘पावरहाउस’ के रूप में पेश कर रहा है, ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि इसमें स्नैपड्रैगन 8 Elite SoC चिपसेट दिया जाएगा।
चूंकि ब्रांड ने अपने नए कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप को लेकर बात करना शुरू कर दिया है, हम आने वाले दिनों में इसके बारे में और अधिक जानकारी मिलने की उम्मीद कर सकते हैं।
OnePlus 13T के बारे में अब तक हम क्या जानते हैं?
ऑनलाइन सामने आए OnePlus 13T के कॉन्सेप्ट रेंडर्स को फोन का फाइनल डिजाइन बताया जा रहा है। लीक हुई कथित लाइव इमेज में स्क्वायर-शेप मॉड्यूल दिखा, जिसमें डुअल-कैमरा सेंसर मौजूद हैं। इसमें बॉक्सी फ्रेम दिया गया है, जिसमें राउंडेड ऐजेस हैं। फोन के स्पेसिफिकेशंस कई बार लीक हो चुके हैं।
- डिस्प्ले: OnePlus 13T में 6.31-इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले हो सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा।
- प्रोसेसर: यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 Elite SoC चिपसेट और Adreno GPU के साथ आ सकता है।
- बैटरी: फ्लैगशिप डिवाइस में 6,200mAh की बैटरी मिलने की संभावना है, जो 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी, जैसा कि कथित 3C प्लेटफॉर्म लीक में सामने आया है।
- कैमरा: OnePlus 13T में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 50MP का 2x टेलीफोटो लेंस हो सकता है। जबकि फ्रंट कैमरे की जानकारी अभी लीक नहीं हुई है।
- सॉफ्टवेयर: यह फोन चीन में Android 15-आधारित ColorOS 15 और ग्लोबल मार्केट में OxygenOS 15 के साथ आ सकता है।
OnePlus 13T को सबसे सस्ता स्नैपड्रैगन 8 Elite चिपसेट वाला फोन बताया जा रहा है। फिलहाल Realme GT 7 Pro Racing Edition इस स्थान पर है, जिसकी कीमत CNY 3,099 (लगभग ₹36,500) है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, OnePlus 13T चीन में डेब्यू करने के बाद ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। हम मानते हैं कि भारत भी उन बाजारों में शामिल हो सकता है।