OnePlus 15 और Realme GT 8 Pro के कैमरा फीचर्स लीक, लॉन्च से पहले सामने आई जानकारी

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/09/oneplus-15-india-launch-snapdragon-8-elite-gen5.jpg

आगामी OnePlus 15 और Realme GT 8 Pro के कैमरा फीचर्स लॉन्च से पहले ही सामने आ गए हैं। यह दोनों डिवाइस आने वाले दिनों में चीन में पेश होने वाले हैं। इन्हें लेकर पहले भी प्रमुख फीचर्स शेयर किए गए हैं। खास बात यह है कि दोनों में हाई-एंड सेंसर देखने को मिल सकते हैं। आइए, आगे आपको फोंस की डिटेल्स देते हैं।

लीक के अनुसार आगामी OnePlus 15 में कंपनी Sony का 1/1.5” टाइप सेंसर Sony Lytia LYT-700 प्राइमरी कैमरा दे सकती है। इसके साथ फोन में पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा के लिए 1/2.76” टाइप Samsung ISOCELL JN5 सेंसर लगाया जा सकता है। वहीं, अल्ट्रा-वाइड कैमरा के लिए भी 50MP का Samsung ISOCELL JN5 सेंसर उपयोग किया जा सकता है।

यदि यह जानकारी सही निकलती है तो OnePlus 15 का मेन कैमरा सेंसर इसके पूर्व मॉडल OnePlus 13 के मुकाबले थोड़ा छोटा हो सकता है। क्योंकि OnePlus 13 में 1/1.43” टाइप सेंसर दिया गया है। साथ ही, OnePlus 15 में मिलने वाला पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा सेंसर भी 1/1.95” सेंसर से छोटा हो सकता है। जो OnePlus 13 में इस्तेमाल हुआ था। रिपोर्ट के अनुसार OnePlus 15 में QHD+ की जगह 1.5K रिजॉल्यूशन दिया जा सकता है। जो पूर्व मॉडल के मुकाबले एक डाउनग्रेड माना जा सकता है।

Realme GT 8 Pro में भी वही 1/1.5” टाइप Sony Lytia LYT-700 मेन सेंसर लगाया जा सकता है। जो OnePlus 15 में उपयोग होने की बात सामने आई है। हालांकि रियलमी अपने टेलीफोटो कैमरे को लेकर बड़ा अपग्रेड कर सकता है। बताया गया है कि GT 8 Pro में 200MP रिजॉल्यूशन वाला Samsung ISOCELL HP5 सेंसर उपयोग हो सकता है। जो 1/1.56” साइज का रखा जा सकता है। यह सेटअप पूर्व में आए Realme GT 7 Pro की तुलना में बेहतर हो सकता है और संभवतः OnePlus 15 के मुकाबले भी ज्यादा एडवांस्ड कैमरा एक्सपीरियंस प्रदान कर सकता है।

लीक में सामने आए कैमरा फीचर्स से लगता है कि OnePlus और realme के आगामी मोबाइल्स के बीच कड़ी टक्कर हो सकती है। क्योंकि वनप्लस तो पहले से ही कैमरा फोकस्ड फोंस पेश करता आया है। वहीं, उम्मीद है इस बार रियलमी भी कैमरा पर ज्यादा ध्यान दे रहा है।

अगर लॉन्च टाइमलाइन की बात करें तो दोनों ही आगामी फोंस अक्टूबर में चीन में पेश किए जा सकते हैं। OnePlus 15 में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट और 7,000mAh की बड़ी बैटरी दिए जाने की उम्मीद है। जबकि Realme GT 8 Pro भी Snapdragon 8 Elite Gen 5 और कई दमदार फीचर्स वाला हो सकता है।

OnePlus 15 और Realme GT 8 Pro दोनों ही प्रीमियम फीचर्स पसंद करने वाले ग्राहकों के लिए हो सकते हैं। बाजार में इनका मुकाबला Xiaomi 17 Pro, iQOO 15 और Samsung Galaxy S25 FE जैसे मोबाइल्स से हो सकता है।

यदि आप इन फ्लैगशिप फोंस के फीचर्स को जान कर इन्हें लेने का मन बना रहे हैं और चीन में हैं तो कुछ हफ्तों का इंतजार करना होगा। जबकि इंडिया में यह नवंबर में आ सकते हैं। हम आपको लगातार अपडेट देते रहेंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।(सोर्स)