
OnePlus 15 स्मार्टफोन यूजर्स के लिए नया फीचर शुरू हो गया है। यानी इस फोन के जरिए iPhone, iPad और Mac devices के साथ फाइल शेयर की जा सकती है। खास बात यह है कि यह फीचर Android के Quick Share के जरिए काम करता है। साथ Apple के AirDrop protocol को सपोर्ट करता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फीचर का रोलआउट 9 जून से शुरू हो चुका है और कई यूजर्स ने OnePlus Community forums पर इसकी पुष्टि भी की है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
बिना सिस्टम अपडेट के मिलेगा नया फीचर
नए फीचर के लिए किसी बड़े system update की जरूरत नहीं होगी। यूजर्स को सिर्फ Quick Share app को Google Play Store से अपडेट करना होगा। अपडेट के बाद OnePlus 15 में iPhone और अन्य Apple devices के साथ file sharing support शुरू हो सकता है।
कैसे करेगा काम?
फाइल शेयर करने के लिए OnePlus 15 यूजर को Quick Share visibility को “Everyone” पर सेट करना होगा। वहीं, iPhone यूजर को Control Center में जाकर AirDrop को “Everyone for 10 minutes” पर ऑन करना होगा। इसके बाद दोनों डिवाइस एक-दूसरे को detect कर लेंगे और file transfer AirDrop की तरह आसानी से संभव होगा। बताया जा रहा है कि फाइल्स बेस्ट क्वालिटी में ट्रांसफर होती हैं और इसमें किसी cloud स्पेस का इस्तेमाल नहीं किया जाता है।
इन smartphones में भी मिल चुका है फीचर
Google ने नवंबर 2025 में Pixel 10 Series के साथ पहली बार AirDrop फीचर पेश किया था। इसके बाद Pixel 9 Series, Samsung Galaxy S24, Galaxy S25, Galaxy S26, OPPO Find X8 Series, Vivo X300 Ultra, HONOR Magic V6 और Xiaomi 17T Pro जैसे कई फोंस में यह फीचर दिया जा चुका है।
OnePlus को भी Google ने इस साल की शुरुआत में उन ब्रांड्स की लिस्ट में शामिल किया था। जिन्हें 2026 में यह सपोर्ट मिलने वाला था। ऐसे में OnePlus 15 के लिए यह शुरुआत पहले से तय थी।
OnePlus 15 डिटेल्स
डिस्प्ले की बात करें तो OnePlus 15 में 6.78-इंच की QHD+ LTPO OLED पैनल है, जिसका रिजॉल्यूशन 2772 x 1272 पिक्सल है। यह स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है और गेमिंग के दौरान 165Hz तक आउटपुट दे सकती है। इसके अलावा इसमें 450ppi पिक्सल डेंसिटी और 1800निट्स ब्राइटनेस मिलती है। सुरक्षा के लिए फोन में इन-डिस्प्ले अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।
OnePlus 15 में Qualcomm का 3nm प्रोसेस पर बना Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया गया है। जो 4.6GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन कर सकता है। ग्राफिक्स के लिए इसमें Adreno 840 GPU मिलता है।
OnePlus 15 में 7300mAh बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबा बैकअप देती है। वहीं, चार्जिंग के लिए इसमें 120W SuperVOOC वायर्ड और 50W AirVOOC वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट है।
OnePlus 15 फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP Sony IMX906 मेन सेंसर, 50MP टेलीफोटो लेंस और 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP Sony IMX709 फ्रंट कैमरा है।
कनेक्टिविटी और अन्य फीचर्स की बात करें तो OnePlus 15 में Wi-Fi 7, Bluetooth 6.0, NFC, 16 5G बैंड्स, USB 3.2 Gen 1, 3-माइक नॉइस कैंसलेशन और IR रिमोट कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
यदि आप OnePlus 15 उपयोग करते हैं तो नए फीचर के साथ आपके लिए फाइल शेयरिंग आसान हो जाएगी। उम्मीद करते आपको यह जानकारी अच्छी लगी होगी। ऐसी ही और खबरों के लिए 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।











