6,000 रुपये तक महंगा हुआ OnePlus 15, 6 महीने में पहली बार बढ़ी कीमत

Join Us icon

वनप्लस यूजर्स के लिए जरूरी खबर सामने आई है। कंपनी ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 15 की कीमत में बढ़ोतरी कर दी है। खास बात यह है कि लॉन्च के करीब छह महीने के अंदर ही इस फोन पर पहली बार प्राइस हाइक हुआ है। जिससे ग्राहकों को इसे लेने के लिए पहले के मुकाबले ज्यादा दाम देना होगा। आइए, आगे आपको पूरी डिटेल्स देते हैं।

OnePlus 15 की नई कीमतें कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट, Amazon और ऑफलाइन मोड पर लागू हो गईं हैं। फोन के 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वैरियंट की कीमत 72,999 रुपये से बढ़ाकर 77,999 रुपये कर दी गई है। यानी इस मॉडल 5,000 रुपये का इजाफा हुआ है। वहीं, इसके 16GB RAM + 512GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 79,999 रुपये से बढ़कर 85,999 रुपये हो गई है। जो 6,000 रुपये की बढ़ोतरी को दर्शाता है। इस तरह कुल मिलाकर फोन पर 5,000 से 6,000 रुपये तक का प्राइस हाइक देखने को मिला है।

OnePlus 15

स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो OnePlus 15 में Qualcomm का 3nm प्रोसेस पर बना Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया गया है। जो 4.6GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन कर सकता है। ग्राफिक्स के लिए इसमें Adreno 840 GPU मिलता है। हैवी गेमिंग और हाई परफॉरमेंस के दौरान फोन को कूल रखने के लिए इसमें 360° Cryo-Velocity कूलिंग सिस्टम दिया गया है। यह स्मार्टफोन LPDDR5X Ultra+ RAM और UFS 4.1 स्टोरेज तकनीक के साथ आता है।

डिस्प्ले की बात करें तो OnePlus 15 में 6.78-इंच की QHD+ LTPO OLED पैनल है, जिसका रिजॉल्यूशन 2772 x 1272 पिक्सल है। यह स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है और गेमिंग के दौरान 165Hz तक आउटपुट दे सकती है। इसके अलावा इसमें 450ppi पिक्सल डेंसिटी और 1800निट्स ब्राइटनेस मिलती है। सुरक्षा के लिए फोन में इन-डिस्प्ले अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

OnePlus 15 में 7300mAh बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबा बैकअप देती है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसने 17 घंटे 6 मिनट का PCMark बैटरी स्कोर हासिल किया है। कंपनी का दावा है कि चार साल बाद भी इसकी बैटरी हेल्थ 80% से ज्यादा बनी रहेगी। वहीं, चार्जिंग के लिए इसमें 120W SuperVOOC वायर्ड और 50W AirVOOC वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट है।

कैमरा सेटअप भी OnePlus 15 फ्लैगशिप प्रीमियम है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP Sony IMX906 मेन सेंसर, 50MP टेलीफोटो लेंस और 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP Sony IMX709 फ्रंट कैमरा है।

कनेक्टिविटी और अन्य फीचर्स की बात करें तो OnePlus 15 में Wi-Fi 7, Bluetooth 6.0, NFC, 16 5G बैंड्स, USB 3.2 Gen 1, 3-माइक नॉइस कैंसलेशन और IR रिमोट कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

OnePlus 15

OnePlus 15 मौजूदा समय में पहले के मुकाबले 5,000 से 6,000 रुपये महंगा हो गया है। ऐसे में अगर आप इस फोन को खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो आपको इसके लिए ज्यादा दाम देना होगा। हालांकि, इसके दमदार फीचर्स और खूबियां इसे अभी भी प्रीमियम सेगमेंट दमदार विकल्प बनाते हैं। ऐसी ही और टेक से जुड़ी खबरों के लिए 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here