स्नैपड्रैगन 8 एलीट 2 चिप, 7,000mAh बैटरी, 100W फास्ट चार्जिंग के साथ आ सकता है OnePlus 15, जानकारी हुई लीक

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/05/OnePlus-15-Snapdragon-8-Elite-2-chip-7000mAh-plus-battery-100W-fast-charging-specs-leaked.jpg

OnePlus एक बार फिर अपने आगामी फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 15 को लेकर चर्चा में है। बताया जा रहा है कि ब्रांड “14” नंबर को स्किप करते हुए सीधे OnePlus 13 के बाद अब OnePlus 15 ला सकती है। नई रिपोर्ट्स और लीक्स के अनुसार, वनप्लस 15 इस बार कई बड़े बदलावों के साथ लॉन्च किया जा सकता है। जिसमें नया प्रोसेसर, फ्लैट डिस्प्ले, बड़ी बैटरी और बेहतर डिजाइन शामिल है। आइए, आगे आपको इसके लीक स्पेसिफिकेशंस विस्तार से बताते हैं।

OnePlus 15 के स्पेसिफिकेशंस (लीक)

डिस्प्ले और डिजाइन

लीक जानकारी के मुताबिक, OnePlus 15 में 6.78-इंच का फ्लैट LTPO डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस पर 1.5K रिजॉल्यूशन सपोर्ट मिल सकता है। यह OnePlus के पुराने फ्लैगशिप मोबाइल्स में मिलने वाले कर्व्ड 2K डिस्प्ले से एक बड़ा बदलाव है। इसके अलावा, फोन में LIPO पैकेजिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे बेहद पतले बेजल्स के साथ एक स्लिम और सिमेट्रिकल फ्रंट डिजाइन मिल सकता है।

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस

अपकमिंग OnePlus 15 में Snapdragon 8 Elite 2 (SM8850) चिपसेट दिया जा सकता है। जो अब तक का सबसे नया और पावरफुल Qualcomm प्रोसेसर हो सकता है। यह स्मार्टफोन परफॉर्मेंस-सेंट्रिक फ्लैगशिप के तौर पर पेश किया जाएगा, यानी कि इसका मुख्य फोकस प्रोसेसिंग पावर और एफिशिएंसी पर होगा।

बैटरी और चार्जिंग

लीक के अनुसार, OnePlus 15 में 7000mAh के आसपास की बैटरी दी जा सकती है। जो अब तक OnePlus डिवाइसेज में सबसे बड़ी हो सकती है। इसके साथ 100W वायर्ड चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग का भी सपोर्ट मिल सकता है। इसके बावजूद कंपनी इस डिवाइस को पतला और हल्का बनाए रखने की कोशिश कर रही है।

अन्य

OnePlus 15 में 0916 वाइब्रेशन मोटर मिलने की बात सामने आई है। जिससे यूजर्स को शानदार हैप्टिक फीडबैक मिल सकता है। इसके साथ सिंगल-पॉइंट अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर और फाइबरग्लास बैक पैनल भी दिया जा सकता है। यही नहीं फोन को IP68/IP69 रेटिंग के साथ लाया जा सकता है। जिससे यह पानी और धूल से सुरक्षित रहेगा।

कैमरा सेटअप

OnePlus 15 के कैमरा सेक्शन में ट्रिपल 50MP कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। कंपनी फिलहाल दो प्रकार के प्राइमरी सेंसर (स्टैंडर्ड और अल्ट्रा-लार्ज) का A/B टेस्टिंग कर रही है। इसके अलावा, एक 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और एक 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस (लगभग 3x ऑप्टिकल जूम के साथ) भी शामिल किया जा सकता है।

OnePlus 15 लॉन्च टाइमलाइन (संभावित)

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आगामी OnePlus 15 को अक्टूबर 2025 में चीन में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं, इसका ग्लोबल डेब्यू पूर्व मॉडल की तरह जनवरी 2026 तक होने की संभावना है।