OnePlus 15R के फीचर्स कंपनी ने किए कंफर्म, जानें इस मिड रेंज फ्लैगशिप फोन में क्या मिलेगा खास

वनप्लस 17 दिसंबर को अपने तीन नए प्रोडक्ट OnePlus 15R, OnePlus Pad Go 2 और OnePlus Watch Lite को ग्लोबली लॉन्च करने वाला है। कंपनी पिछले कुछ हफ्तों से इन डिवाइस को टीज कर रही है। इसी बीच लॉन्च से पहले इनके और भी फीचर्स शेयर किए गए हैं। इन डिवाइस में से 15R का ग्राहकों को बड़ा इंतजार हो सकता है क्योंकि यह दुनिया का पहला स्मार्टफोन होगा जिसमें नया Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट मिलने वाला है। आइए, आगे तीनों प्रोडक्ट की प्रमुख जानकारी विस्तार से जानते हैं।
OnePlus 15R में कंपनी दमदार 1.5K AMOLED डिस्प्ले देने वाली है, जो 165Hz तक की हाई रिफ्रेश रेट सपोर्ट कर सकता है। यह स्क्रीन रात के समय 2निट्स तक लोब्राइटनेस पर जा सकती है और Reduce White Point मोड में 1निट्स तक भी पहुंच सकती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें OnePlus का नया DetailMax Engine होगा। जो Ultra Clear Mode, Clear Burst और Clear Night Engine जैसी एडवांस फोटो तकनीक के साथ आने वाला है। जैसा की इसके अपग्रेड मॉडल OnePlus 15 में है।
फोन में सबसे खास है इसका Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट, जो इसे अल्ट्रा-फास्ट परफॉरमेंस के साथ गेमिंग और मल्टीटास्किंग में बेहद पावरफुल बना सकता है। इसमें कंपनी के खुद के G2 Wi-Fi और Touch Response चिप भी शामिल हैं। जो कनेक्टिविटी और टच लेटेंसी को और बेहतरीन कर सकता है।
OnePlus Pad Go 2 की बात करें तो कंपनी के अनुसार इसमें 12.1-इंच डिस्प्ले मिलेगा। जिसमें 2.8K रिजॉल्यूशन और 900निट्स तक की पीक ब्राइटनेस होगी। यह एक LCD पैनल है, लेकिन वनप्लस ने इसे DCI-P3 कलर स्पेस के 98% कवरेज और Dolby Vision सपोर्ट के साथ हाई-एंड विजुअल एक्सपीरियंस देने के लिए बनाया है। यह टैबलेट कंटेंट कंजम्पशन और स्टूडेंट्स के लिए नोट-टेकिंग दोनों में अच्छा अनुभव दे सकता है।
OnePlus Watch Lite में 1.46-इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलने की जानकारी दी गई है। जो स्पोर्ट्स मोड में 3,000निट्स तक की पीक ब्राइटनेस प्रदान कर सकेगी। यह वॉच Wear OS पर आधारित नहीं है, इसलिए इसकी बैटरी 10 दिनों से भी ज्यादा चलने का दावा किया गया है। वॉच में हार्ट रेट मॉनिटर, ब्लड ऑक्सीजन सेंसर, डुअल-बैंड GPS और 60-सेकंड वेलनेस ओवरव्यू जैसे कई हेल्थ फीचर्स दिए जाएंगे। इसका 8.9mm पतला स्टेनलेस स्टील बॉडी और सिर्फ 35 ग्राम वजन इसे प्रीमियम और हल्का फील देगा। खास बात यह है कि यह Android और iOS दोनों के साथ कनेक्ट हो सकती है।
OnePlus 15R पावरफुल प्रोसेसर और हाई रिफ्रेश रेट चाहने वाले गेमर्स, टेक-एंथूजियास्ट और फोटोग्राफी-फोकस्ड ग्राहकों की पसंद बन सकता है। इसका मुकाबला Samsung Galaxy S24 FE, Realme GT 7 और Xiaomi 15T जैसे फोंस से हो सकता है।
यदि आप ऐसा प्रीमियम स्मार्टफोन चाहते हैं जो कैमरा, डिस्प्ले और प्रोसेसर शानदार प्रदान करें तो OnePlus 15R दमदार विकल्प हो सकता है। वहीं, बड़े स्क्रीन वाले किफायती और ब्राइट टैबलेट की तलाश में हैं तो Pad Go 2 ले सकते हैं। Watch Lite फिटनेस और बैटरी लाइफ के लिहाज से बेहतरीन मानी जा सकती है। हम आपको 17 दिसंबर के लॉन्च पर फुल अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।