
OnePlus की नंबर वाली Turbo सीरीज को लेकर नया अपडेट सामने आया है। क्योंकि कंपनी की अगली जनरेशन के स्मार्टफोन OnePlus Turbo 7 को लेकर शुरुआती जानकारी माइक्रो ब्लॉग्गिंग साइट वीबो पर शेयर की गई है। बताया जा रहा है कि अपकमिंग फोन में Qualcomm का नया Snapdragon 8 Gen 6 प्रोसेसर लगाया जा सकता है। डिवाइस को इस साल के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
OnePlus Turbo 7 के संभावित स्पेसिफिकेशंस
वीबो पर टिप्स्टर ने OnePlus Turbo 7 के कुछ खास फीचर्स शेयर किए हैं। लीक के अनुसार, इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Gen 6 चिपसेट दिया जा सकता है। Qualcomm का यह प्रोसेसर फिलहाल डेवलपमेंट के दौर में है। OnePlus इस चिपसेट के साथ स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली शुरुआती कंपनियों में शामिल हो सकता है।
कैमरा की बात करें तो आगामी OnePlus Turbo 7 में 200MP का मेन कैमरा मिलने की उम्मीद है। हालांकि, फोन में पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा होने की उम्मीद नहीं है। डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 185Hz रिफ्रेश रेट वाला पैनल मिल सकता है। जबकि सिस्टम-वाइड रिफ्रेश रेट 165Hz तक रहने की बात सामने आई है।
डिजाइन के मामले में भी फोन में बदलाव देखने को मिल सकता है। लीक के अनुसार, OnePlus Turbo 7 में ग्लास बॉडी दी जा सकती है। टिप्स्टर ने यह भी बताया है कि फोन इस साल के आखिर तक लॉन्च हो सकता है।
इससे पहले अक्टूबर के आखिर में टिप्स्टर Digital Chat Station ने OnePlus Turbo Pro को लेकर जानकारी शेयर की थी। लीक के अनुसार, इस फोन में 6.78-इंच की 1.5K रिजॉल्यूशन वाली 185Hz स्क्रीन मिल सकती है। इसमें 200MP का मेन कैमरा और कम से कम 9,000mAh की बैटरी दिए जाने की बात कही गई थी।
इस आगामी वनप्लस फोन में भी Snapdragon 8 Gen 6 चिपसेट मिलने का दावा किया गया था। ऐसे में संभव है कि OnePlus Turbo 7 और OnePlus Turbo Pro को लेकर सामने आई दोनों लीक एक ही स्मार्टफोन से जुड़ी हो सकती हैं। हालांकि, फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
अगर सामने आई जानकारी सही साबित होती है तो OnePlus Turbo 7 अपने पूर्व मॉडल के मुकाबले बड़ा अपग्रेड होगा। तुलना करें तो OnePlus Turbo 6 में Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर, 165Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले और 50MP का मेन कैमरा दिया गया है।
अपकमिंग OnePlus Turbo 7 मॉडल में Snapdragon 8 Gen 6 चिपसेट, 200MP कैमरा और 185Hz रिफ्रेश रेट मिलने की बात कही जा रही है। हालांकि, Snapdragon के नए प्रोसेसर का नाम Snapdragon 8 Gen 6 या Snapdragon 8 Gen 5 Pro हो सकता है, लेकिन Qualcomm के ऐलान के बाद ही सब कुछ साफ हो पाएगा।
यदि OnePlus Turbo 7 में कैमरा, डिस्प्ले और परफॉरमेंस के मामले में अपग्रेड देखने को मिलते हैं तो यह दमदार विकल्प बन सकता है। हालांकि, ये सभी जानकारियां शुरुआती लीक पर आधारित हैं। इसलिए आगे के अपडेट का वेट करना होगा। आप 91मोबाइल्स के साथ अपडेट के लिए बने रहें।











