OnePlus 15R 12GB RAM पर होगा लॉन्च! प्रोसेसर और एंड्रॉयड ओएस भी आया सामने

OnePlus 15R इंडिया में 17 दिसंबर को लॉन्च होगा। इस मोबाइल का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। अब बाजार में आने से पहले यह स्मार्टफोन बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म गीकबेंच पर लिस्ट हो गया है जिससे उत्सुकता और अधिक बढ़ गई है। गीकबेंच पर वनप्लस 15आर के प्रोसेसर, ऑपरेटिंग सिस्टम और रैम की जानकारी मिली है जिसे आप आगे पढ़ सकते हैं। बताते चलें कि कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर भी कई मोबाइल स्पेसिफिकेशन्स सार्वजनिक की जा चुकी है जिन्हें आप यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं।
वनप्लस 15आर को गीकबेंच पर OnePlus CPH2767 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। इस मोबाइल को सिंगल-कोर में 2784 प्वाइंट्स प्राप्त हुए हैं और मल्टी-कोर में 9329 बेंचमार्क स्कोर दिया गया है। यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च होगा जिसकी पुष्टि कंपनी द्वारा पहले ही की जा चुकी है। गौरतलब है कि अभी तक इंडिया में कोई भी मोबाइल फोन इस चिपसेट पर नहीं आया है।
गीकबेंच पर बताया गया है कि वनप्लस 13आर 5जी फोन में दिया जाने वाला 8-कोर सीपीयू 3.32GHz की बेस क्लॉक स्पीड के साथ आएगा। 6 प्रोसेसर कोर इस स्पीड पर काम करेंगे। वहीं प्रोसेसर का डुअल कोर सेट 3.80GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन कर सकेगा। लिस्टिंग में जानकारी मिली है कि यह अपकमिंग वनप्लस स्मार्टफोन Adreno 840 जीपीयू के साथ लॉन्च किया जाएगा।
OnePlus 15R 12GB RAM के साथ इंडिया में लॉन्च होगा। गीकबेंच पर फोन का यही मेमोरी वेरिएंट लिस्ट हुआ है। हमारा अनुमान है कि यह मोबाइल का टॉप वेरिएंट हो सकता है और कंपनी बेस वेरिएंट को 8GB RAM पर लॉन्च कर सकती है। वहीं स्टोरेज की बात करें तो उम्मीद की जा रही है कि वनप्लस 15आर को 128जीबी, 256जीबी और 512जीबी स्टोरेज पर सेल के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है।
कंपनी की ओर से बता दिया गया है कि वनप्लस 15आर 5जी फोन फ्लैट AMOLED डिस्प्ले पर लॉन्च किया जाएगा जो 1.5K पिक्सल रेजोल्यूशन वाली होगी। यह फोन स्क्रीन 165Hz तक की हाई रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगी और यूजर्स को इसपर मिनिमम 1निट्स तक की ब्राइटनेस मिलेगी। चर्चा है कि कंपनी इस स्मार्टफोन को 6.83-इंच स्क्रीन के साथ मार्केट में ला सकती है।
फोटोग्राफी के लिए OnePlus 15R 5G फोन में DetailMax Engine का इस्तेमाल किया जाएगा। इसमें Ultra Clear Mode, Clear Burst और Clear Night Engine जैसे एडवांस फीचर्स मिलेंगे। चर्चा है कि यह मोबाइल 50MP Sony IMX906 OIS मेन रियर सेंसर के साथ 8 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड एंगल लेंस सपोर्ट करेगा। वहीं फोन के फ्रंट पैनल पर 16 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर दिया जा सकता है।
वनप्लस 15आर में वनप्लस 15 से बड़ी बैटरी दी जा सकती है। बीते दिनों सामने आए लीक्स के अनुसार इंडिया में वनप्लस 15आर को 7,800mAh battery पर लॉन्च किया जा सकता है। गौरतलब है कि OnePlus 15 में 7,300एमएएच बैटरी दी गई है। यानी अगर लीक सही साबित होता है तो OnePlus 15R कंपनी का सबसे बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन बन सकता है। बहरहाल फोन की फुल और कंफर्म डिटेल्स के लिए 17 दिसंबर का लॉन्च करना होगा।
वनप्लस कंपनी 17 दिसंबर को एक ग्लोबल ईवेंट का आयोजन करने जा रही है। इसी ईवेंट के मंच से OnePlus 15R स्मार्टफोन और नया मिड-रेंज टैबलेट OnePlus Pad Go 2 भारतीय बाजार में उतारा जाएगा। ब्रांड की ओर से बता दिया गया है कि वनप्लस 15आर इंडिया में Charcoal Black और Mint Breeze कलर में बिकेगा। यह मोबाइल मैटल फ्रेम पर लाया जाएगा जिसे IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग भी प्राप्त होगी।
OnePlus 15 की बात करें तो फोन के 12GB RAM + 256GB Storage वेरिएंट का प्राइस 72,999 रुपये है और 16GB RAM + 512GB Storage वेरिएंट को 79,999 रुपये की कीमत पर भारतीय बाजार में उतारा गया है। वनप्लस 15 को Infinite Black, Sand Storm और Ultra Violet कलर में खरीद सकेंगे। वनप्लस 15 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की फुल डिटेल्स आप (यहां क्लिक कर) पढ़ सकते हैं।