OnePlus 15R के बाद भारत में OnePlus 15s लॉन्च की तैयारी, BIS सर्टिफिकेशन पर दिखा फोन

OnePlus ने बीते दिन ही भारत में OnePlus 15R को लॉन्च किया है वहीं, अब संकेत मिल रहे हैं कि कंपनी OnePlus 15 सीरीज में एक और नया स्मार्टफोन जोड़ने की तैयारी में है। दरअसल इंडिया के BIS सर्टिफिकेशन डेटाबेस पर नया मॉडल नंबर सामने आया है। जिसे अपकमिंग OnePlus 15s माना जा रहा है। उम्मीद है यह चीन में OnePlus 15T नाम से पेश हो सकता है और देश में 15एस नाम से आ सकता है। आइए, आगे लिस्टिंग और अब तक आई जानकारी विस्तार से जानते हैं।
आप नीचे दिए गए BIS सर्टिफिकेशन के स्क्रीनशॉट में देख सकते हैं कि मॉडल नंबर CPH2793 सामने आया है। लिस्टिंग के अनुसार इस डिवाइस को 9 दिसंबर 2025 को BIS अप्रूवल मिल चुका है। आमतौर पर BIS डेटाबेस में फोन का नाम सामने नहीं आता है, लेकिन दावा है कि यह मॉडल नंबर भारत में लॉन्च होने वाले OnePlus 15s से जुड़ा है। इस प्लेटफार्म पर आने से फोन के जल्द लॉन्च होने की उम्मीद बढ़ गई है।
अब तक आई लीक डिटेल्स के अनुसार OnePlus 15s या OnePlus 15T में 6.31-इंच का BOE X3 OLED डिस्प्ले मिलने की संभावना है। इस पर 1.5K रिजॉल्यूशन और 165Hz तक का हाई रिफ्रेश रेट प्रदान किया जा सकता है। परफॉरमेंस के लिए इसमें Qualcomm का फ्लैगशिप Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया जा सकता है। जो इसे अब तक का सबसे तेज कॉम्पैक्ट डिवाइस बना सकता है।
बैटरी की बात करें तो आगामी OnePlus 15s फोन में लगभग 7,500mAh की बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है। जिसके साथ 100W या 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है। इतनी बड़ी बैटरी और अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग इसे लॉन्ग बैटरी लाइफ चाहने वाले यूजर्स के लिए बढ़िया विकल्प बना सकती है।
OnePlus 15s फोन उन लोगों को ध्यान में रखकर लाया जा सकता है, जो कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप परफॉरमेंस, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और दमदार बैटरी पसंद करते हैं। इसका मुकाबला संभावित तौर पर Vivo S50 Pro Mini और आगामी Honor Magic 8 Pro Mini जैसे मॉडल्स से हो सकता है। हालांकि OnePlus की ब्रांड वैल्यू और संभावित लेटेस्ट चिप के चलते ये आगे रह सकता है।
अगर आप ऐसा स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं, जो कॉम्पैक्ट होने के साथ तगड़ा प्रोसेसर, स्मूद डिस्प्ले और बड़ी बैटरी दे तो OnePlus 15s का इंतजार किया जा सकता है। हालांकि अभी इसके आने में समय लग सकता है। इसलिए आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।