
इंडिया का पहला Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर वाला फोन लॉन्च हो गया है। यह कमाल किया है फ्लैगशिप कीलर के नाम से मशहूर मोबाइल ब्रांड वनप्लस ने। कंपनी की ओर से OnePlus 15R भारत में उतार दिया गया है। यह बड़ी बैटरी वाला मोबाइल 7400mAh बैटरी, 32MP Selfie कैमरा, 165Hz रिफ्रेश रेट और IP69K रेटिंग जैसे एडवांस फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स से लैस होकर आया है। लेटेस्ट वनप्लस 15आर की कीमत, सेल और ऑफर्स सहित फुल स्पेक्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
OnePlus 15R एंड्रॉयड 15 पर लॉन्च हुआ है जो OxygenOS 16.0 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में क्वालकॉम का लेटेस्ट 3नैनोमीटर आर्किटेक्चर पर बना Snapdragon 8 Gen 5 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 3.8गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह 29,57,229 AnTuTu स्कोर प्राप्त कर चुका है। हैवी गेमिंग के दौरान फोन हीट होने से बचाने के लिए इसमें 360 डिग्री Cryo Velocity कूलिंग सिस्टम भी लगाया गया है।
पावर बैकअप के लिए वनप्लस 15आर में तगड़ी 7400एमएएच बैटरी दी गई है। Silicon Nanostack टेक्नोलॉजी पर बनी है जो 4 साल की बैटरी हेल्थ के साथ आती है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसका PCMark Battery टेस्ट स्कोर 18 घंटे, 13 मिनट का आया है। यह OnePlus 15 के 17 घंटे, 6 मिनट वाले टेस्ट रिजल्ट से ज्यादा है। वहीं फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है।
फोटोग्राफी के लिए OnePlus 15R 5G DetailMax engine वाला डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50-मेगापिक्सल Sony IMX906 OIS सेंसर और 112° एफओवी व एफ/2.2 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल Ultra Wide एंगल लेंस दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए नया वनप्लस मोबाइल 32-मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
वनप्लस 15आर को 2800 × 1272 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.83-इंच की 1.5K डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। यह पंच-होल स्टाइल वाली LTPS AMOLED स्क्रीन है जो 165Hz अडेप्टिव रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। फोन डिस्प्ले TÜV Rheinland इंटेलिजेंट आई केयर 5.0 सर्टिफाइड है जो लंबे इस्तेमाल के दौरान आंखों को डैमेज होने से बचाती है। यह मोबाइल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस है जिसे कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7आई से प्रोटेक्ट किया गया है।
OnePlus 15R को IP66 + IP68 + IP69 + IP69K रेटिंग के साथ लाया गया है जो इसे डस्टप्रूफ और वॉटरप्रूफ बनाने के साथ ही गर्म पानी व कई तरह के लिक्विड से सुरक्षित रखता है। कंपनी का दावा है कि फोन आधे घंटे तक 1.5 मीटर पानी में सर्वाइव कर सकता है। कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth 6.0 Wi-Fi 7 और NFC के साथ IR Blaster भी दिया गया है।
कीमत की बात करें वनप्लस 15आर 5जी फोन को इंडिया में 12GB RAM पर लॉन्च किया गया है। इसके दो स्टोरेज वेरिएंट्स मार्केट में लाए गए हैं जिनमें 256GB और 512GB शामिल है। 12जीबी+256जीबी को 47,999 रुपये में लॉन्च किया गया है और 12जीबी+512जीबी की कीमत 52,999 रुपये है। HDFC और Axis बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर कंपनी 3,000 रुपये का डिस्काउंट भी देगी जिसके बाद फोन का स्टार्टिंग इफेक्टिव प्राइस 44,999 रुपये पड़ेगा। वहीं सिर्फ 512GB स्टोरेज वेरिएंट पर EMI विकल्प चुनने पर 2,000 का एक्स्ट्रा बैंक डिस्काउंट भी मिलेगा।
इस एक्स्ट्रा बेनिफिट के बाद 512जीबी वाले वनप्लस 15आर का इफेक्टिव प्राइस 47,999 रुपये पड़ेगा। मोबाइल प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध हो गया है और 21 दिसंबर तक बुक करने वाले ग्राहकों को 2,299 रुपये वाला OnePlus Nord Buds 3 फ्री मिलेगा। वनप्लस 15आर को 999 रुपये में प्री-बुक किया जा सकता है और फाइनल पेमेंट में यह अमाउंट घटा दिया जाएगा। यह लिमिटेड ऑफर है। वनप्लस 15आर 5जी फोन Charcoal Black, Mint Breeze और Electric Violet कलर में बिकेगा।
50 हजार रुपये की रेंज में वनप्लस 15आर लेटेस्ट और पावरफुल प्रोसेसर देता है। इसके साथ ही तगड़ी बैटरी और हाई रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन भी इसे सेगमेंट के बेस्ट ऑप्शन्स में से एक बनाती है। अगर आप इस प्राइस बजट में किसी और ब्रांड का स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो बढिया कैमरा के लिए OPPO Reno 14 Pro, प्योर एंड्रॉयड एक्सपीरियंस के लिए Google Pixel 9a और लंबी ओएस व सिक्योरिटी अपडेट्स के लिए Samsung Galaxy A57 को भी चेक कर सकते हैं।














