Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट और 7,000mAh बैटरी के साथ OnePlus 15s हो सकता है लॉन्च, फीचर्स लीक

Join Us icon

OnePlus जल्द ही अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 15s को पेश कर सकता है। सोशल मीडिया साइट एक्स पर टिपस्टर सुधांशु अंभोरे ने इसे लेकर बड़ी जानकारियां शेयर की हैं। बताया जा रहा है कि यह डिवाइस मार्च या अप्रैल 2026 के आसपास लॉन्च हो सकता है। यह पूर्व मॉडल OnePlus 13s की तरह प्रीमियम कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन के रूप में आ सकता है। इसमें हाई‑एंड फीचर्स, बड़ी बैटरी मिलने की बात सामने आई है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

लीक के अनुसार आगामी OnePlus 15s फोन में अब तक का सबसे तेज Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया जा सकता है। जो फ्लैगशिप ग्रेड परफॉरमेंस और हाई‑एंड गेमिंग के लिए बढ़िया साबित हो सकता है। डिस्प्ले की बात करें तो डिवाइस में 6.3-इंच फ्लैट डिस्प्ले हो सकता है। जिसमें राउंडेड कॉर्नर्स और आकर्षक विज़ुअल्स के लिए एडवांस्ड AMOLED तकनीक दी जा सकती है।

बैटरी और चार्जिंग के मामले में यह फोन 7,000mAh से ज्यादा साइज की बैटरी के साथ आ सकता है। इसे चार्ज करने के लिए 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है। यह भी बताया गया है कि OnePlus 15s का कैमरा मॉड्यूल मिनिमलिस्ट डिजाइन वाला हो सकता है। इसके अलावा, डिवाइस में अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर और मेटल मिड‑फ्रेम हो सकते हैं। जो सुरक्षा और प्रीमियम फील दे सकते हैं।

OnePlus 15s का डिजाइन उन ग्राहकों को पसंद आ सकता है। जो स्टाइल और परफॉरमेंस कॉम्पैक्ट डिवाइस में चाहते हैं। डिवाइस के कैमरा, डिस्प्ले और बैटरी के लीक स्पेक्स भी पहले से बेहतर होने के संकेत मिल रहे हैं। जिससे यह गेमिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग और मल्टी‑टास्किंग के लिए पावरफुल विकल्प बन सकता है।

आगामी OnePlus 15s का मुकाबला Xiaomi 17, आगामी Redmi K90 और Realme GT 8 जैसे मोबाइल्स से हो सकता है। यह स्मार्टफोन भी फ्लैगशिप लेवल चिपसेट, बेहतरीन डिस्प्ले और बड़ी बैटरी के साथ सकते हैं। हालांकि OnePlus की ब्रांड वैल्यू और दमदार फीचर्स 15s को आगे रख सकते हैं। वहीं, असल मुकाबला आने वाले महीनों में लॉन्च के बाद ही पता चल पाएगा।

यदि आप आने वाले नए साल में नया स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं और छोटे साइज में तगड़ा अनुभव चाहते हैं तो OnePlus 15s का इंतजार किया जा सकता है। हम आपको इसे लेकर लगातार अपडेट देंगे। हमारे साथ जुड़े रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here