
OnePlus अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 15T को जल्द लॉन्च कर सकता है। इसे लेकर लगातार जानकारियां सामने आ रही हैं। वहीं, लॉन्च से पहले यह डिवाइस Geekbench डेटाबेस में देखा गया है। इससे लगता है कि कंपनी फिलहाल इस फोन की परफॉरमेंस को पेश होने से से पहले टेस्ट कर रही है। आइए, आगे अब तक आई डिटेल्स जानते हैं।
Geekbench लिस्टिंग के अनुसार OnePlus 15T का मॉडल नंबर PLZ110 है। इस प्लेटफार्म पर आई जानकारी के अनुसार फोन में लेटेस्ट Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया जा सकता है। जो फ्लैगशिप सेगमेंट का पावरफुल चिपसेट माना जाता है। बेंचमार्क स्कोर की बात करें तो इस स्मार्टफोन ने सिंगल-कोर टेस्ट में 3,440 और मल्टी-कोर टेस्ट में 10,523 अंक हासिल किए हैं। इसके अलावा लिस्टिंग में यह भी सामने आया है कि फोन में करीब 16GB RAM दी जाएगी और यह लेटेस्ट Android 16 पर काम कर सकता है।
रिपोर्ट के अनुसार OnePlus 15T में LPDDR5x RAM और 512GB तक का UFS 4.1 स्टोरेज मिल सकता है। इतना ही नहीं, फोन में 165Hz तक रिफ्रेश रेट सपोर्ट दिया जा सकता है। जिससे गेमिंग और स्क्रॉलिंग का अनुभव स्मूद हो सकता है।
डिस्प्ले की बात करें तो कंपनी पहले ही कंफर्म कर चुकी है कि OnePlus 15T एक कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन होगा। इसमें 6.32-इंच का OLED डिस्प्ले दिया जाएगा जो अल्ट्रा-थिन बेजल्स के साथ आएगा। कॉम्पैक्ट साइज के बावजूद यह फोन प्रीमियम डिजाइन और हाई-एंड फीचर्स के साथ पेश किया जा सकता है।
OnePlus 15T फोन के रियर में 50-मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है, जो लंबी दूरी की फोटो को बेहतर क्वालिटी में कैप्चर करने में सक्षम होगा। हालांकि रिपोर्ट्स के अनुसार इस फोन में अल्ट्रा-वाइड कैमरा सेंसर नहीं मिलने की बात सामने आई है। वहीं, अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें अल्ट्रासोनिक इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर और IP68/IP69 रेटिंग जैसी सुविधाएं भी मिल सकती हैं। जिससे यह फोन धूल और पानी से बेहतर सुरक्षा प्रदान कर सकता है।
बैटरी के मामले में भी यह फोन दमदार साबित हो सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार OnePlus 15T में 7,500mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। इसके साथ 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है। इसका मतलब है कि यूजर्स को लंबा बैटरी बैकअप मिलने के साथ-साथ फास्ट चार्जिंग का अनुभव भी मिल सकता है।
लॉन्च टाइमलाइन की बात करें तो उम्मीद की जा रही है कि OnePlus जल्द ही OnePlus 15T की लॉन्च डेट शेयर कर सकता है। ग्लोबल मार्केट की बात करें तो इस स्मार्टफोन का थोड़ा बदला हुआ वर्जन OnePlus 15s ब्रांडिंग के साथ लॉन्च किया जा सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार यह डिवाइस इस साल की दूसरी तिमाही में ग्लोबल मार्केट में दस्तक दे सकता है।
यदि आप चीन में हैं तो OnePlus 15T कॉम्पैक्ट डिजाइन, पावरफुल प्रोसेसर, बड़ी बैटरी और फ्लैगशिप फीचर्स के साथ शानदार विकल्प बन सकता है। जबकि भारत में हैं तो आगामी OnePlus 15s के रूप में आने वाले डिवाइस का इंतजार कर सकते हैं। हम आपको आगे भी अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।










