
OnePlus अपने अगली पीढ़ी के कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप OnePlus 15T को लेकर चर्चा में है। इसे लेकर पहले भी जानकारियां सामने आ चुकी चुकी हैं। इसी बीच कंपनी ने फोन के डिस्प्ले और बेहद पतले बेजल की पहली झलक शेयर की है। साथ ही यह भी कंफर्म हुआ है कि स्मार्टफोन में नया LUMO पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस मिलेगा। जो फोटोग्राफी के मामले में बड़ा अपग्रेड हो सकता है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
OnePlus चीन के प्रेसिडेंट Li Jie Louis ने वीबो पर OnePlus 15T की डिस्प्ले की तस्वीर शेयर की है, जिसमें इसे iPhone 17 Pro सीरीज के साथ तुलना करते दिखाया गया है। आप नीचे दी गई इमेज में देख सकते हैं कि 15T में चारों तरफ लगभग 1.xx mm के अल्ट्रा-नैरो बेजल हैं। कंपनी का दावा है कि यह छोटे स्क्रीन वाले स्मार्टफोंस में सबसे पतले विजुअल बेजल प्रदान कर सकता है। कॉम्पैक्ट फोन के लिए यह न सिर्फ प्रीमियम लुक देता है बल्कि स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो भी बेहतर अनुभव दे सकता है।

OnePlus 15T में नया LUMO पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस दिए जाने की बात भी कही गई है। जो ऑप्टिकल हार्डवेयर, एल्गोरिद्म और इमेज ट्यूनिंग में सुधार के साथ आ सकता है। इससे दूर की तस्वीरें ज्यादा क्लियर और पोर्ट्रेट शॉट्स ज्यादा नेचुरल व एटमॉस्फेरिक मिल सकते हैं। लीक्स के अनुसार कैमरा सेटअप 50MP प्राइमरी कैमरा, 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और 32MP फ्रंट सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है।
OnePlus 15T में 7,500mAh की बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है, जो 100W वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट कर सकती है। अगर ऐसा होता है, तो यह 13T की 6,260mAh बैटरी से बड़ा अपग्रेड होगा।
कंपनी ने यह भी संकेत दिया है कि हीट डिसिपेशन में सुधार किया जाएगा। फोन स्लिम और हल्का प्रोफाइल बरकरार रखेगा। Apple MagSafe वायरलेस चार्जिंग इकोसिस्टम का सपोर्ट भी मिल सकता है। मैग्नेटिक कूलिंग एक्सेसरी सपोर्ट भी दिया जा सकता है, जो गेमिंग के दौरान तापमान कम करने में मदद कर सकता है।
आधिकारिक लॉन्च डेट सामने नहीं आई है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार OnePlus 15T भारत में OnePlus 15s नाम से एंट्री कर सकता है। यदि ऐसा होता है, तो बड़ी बैटरी, फ्लैगशिप परफॉरमेंस, अपग्रेडेड कैमरा और अल्ट्रा-थिन बेजल के साथ यह कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप सेगमेंट में बढ़िया विकल्प बन सकता है। वहीं, अब देखना होगा कि OnePlus अपने इस डिवाइस को कब लेकर आता है। यदि आप भी कॉम्पैक्ट डिवाइस देख रहे हैं तो इसके लिए इंतजार कर सकते हैं। हम आपको आगे भी अपडेट देंगे। हमारे साथ बने रहें।












