
OnePlus को लेकर यह बात पिछले महीने ही साफ हो गई थी कि कंपनी अपनी ‘वनप्लस 9’ सीरीज़ के ‘टी’ मॉनिकर पर काम कर रही है और इसे OnePlus 9T बल्कि OnePlus 9 RT नाम के साथ बाजार में उतारा जाएगा। वनप्लस ने हालांकि अभी तक इस फोन से जुड़ी कोई जानकारी नहीं दी है लेकिन एक ताजा रिपोर्ट में सामने आया है कि वनप्लस 9 आरटी स्मार्टफोन 15 October को टेक मंच पर लॉन्च किया जा सकता है।
OnePlus 9 RT की लॉन्च डेट की जानकारी फिलहाल लीक के माध्यम से ही सामने आई है। ओनलीक्स ने अपने ट्वीटर हैंडल के जरिये बताया है कि वनप्लस कंपनी अपने इस आने वाले मोबाइल फोन को अक्टूबर महीने में लॉन्च करेगी और वनप्लस 9 आरटी 15 अक्टूबर को टेक मंच पर दस्तक दे सकता है। यह पहले ही बताया जा चुका है कि OnePlus 9 RT चुनिंदा बाजारों में ही लॉन्च किया जाएगा और इनमें इंडिया का नाम भी शामिल होगा। ऐसे में यह वनप्लस फोन किस देश में सबसे पहले एंट्री लेगा इसके लिए कंपनी की घोषणा का इंतजार करना होगा। यह भी पढ़ें : 16 सितंबर को इंडिया में लॉन्च होगा कम कीमत वाला सस्ता स्मार्टफोन Realme C25Y, मिलेगा 50MP camera
OnePlus 9 RT की स्पेसिफिकेशन्स
विभिन्न लीक्स के जरिये सामने आई डिटेल्स की बात करें तो OnePlus 9 RT को कंपनी द्वारा 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली बड़ी डिसप्ले पर लॉन्च किया जा सकता है जो एमोलेड पैनल पर बनी होगी। लीक्स के अनुसार यह स्मार्टफोन सबसे नए एंडरॉयड ओएस वर्ज़न एंडरॉयड 12 पर लॉन्च किया जा सकता है जिसके साथ आक्सिजनओएस 12 पर काम करेगा। बताया जा रहा है कि OnePlus 9 RT पहला स्मार्टफोन होगा जो OxygenOS 12 के साथ लॉन्च होगा।
OnePlus 9 RT स्मार्टफोन में प्रोसेसिंग के लिए क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 870प्लस चिपसेट दिए जाने की बात कही गई है। फोटोग्राफी के लिए इस वनप्लस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा सेंसर देखने को मिल सकता है। वहीं पावर बैकअप के लिए वनप्लस 9 आरटी में 4,500एमएएच की बैटरी दिए जाने की बात लीक में सामने आई है जो 65वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस होगी।




















