
91मोबाइल्स ने कल ही खबर छापी थी कि रियलमी कंपनी भारत में अपना एक और नया स्मार्टफोन लाने की तैयारी कर रही है जो लो बजट सेग्मेंट में लॉन्च किया जाएगा। यह फोन ‘रियलमी सी’ सीरीज़ में जोड़ा जाएगा जो Realme C25Y नाम के साथ सेल के लिए उपलब्ध होगा। वहीं आज रियलमी इंडिया ने हमारी खबर पर पुख्ता की मुहर लगाते हुए रियलमी सी25वाई स्मार्टफोन की लॉन्च डेट का खुलासा कर दिया है। Realme C25Y आने वाली 16 सितंबर को इंडिया में लॉन्च कर दिया जाएगा।
Realme C25Y India Launch
रियलमी सी25वाई स्मार्टफोन आने वाली 16 सितंबर को भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी इस फोन को आनलाईन अनाउंसमेंट के जरिये बाजार में उतारेगी। Realme C25Y की एंट्री 16 सितंबर की दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर होगी जिसका लॉन्च कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के साथ ही शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर भी देखा जा सकेगा। Realme C25Y की सेल भी फ्लिपकार्ट पर ही होगी।
Realme C25Y India Price
रियलमी सी25वाई एक एंट्री लेवल डिवाईस के रूप में आएगी जो लो बजट में ही लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने हालांकि अभी तक इस फोन की कीमत की जानकारी नहीं दी है लेकिन 91मोबाइल्स को सूचना प्राप्त हुई है कि Realme C25Y को इंडिया में 9,000 रुपये से कम प्राइस के साथ लॉन्च किया जाएगा। हालांकि फोन की पुख्ता कीमत की जानकारी 16 सितंबर को ही मिलेगी।
Realme C25Y Specifications
रियलमी कंपनी ने बता दिया है कि रियलमी सी25वाई स्मार्टफोन को Unisoc T610 प्रोेसेसर पर लॉन्च किया जाएगा। प्रोसेसर को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि शायद यह फोन Android ‘Go’ Edition पर काम करेगा। वहीं कंपनी की ओर से बताया गया है कि Realme C25Y में 50 मेगापिक्सल का एआई कैमरा सेंसर दिया जाएगा। उम्मीद है कि यह फोन 6,000एमएएच बैटरी के साथ बाजार में उतारा जा सकता है।



















