OnePlus 9RT पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स के साथ 13 अक्टूबर को होगा लॉन्च, क्या बन पाएगा नया फ्लैगशिप कीलर ?

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2021/10/OnePlus-9-RT-Launch-Date.jpg

OnePlus का नया स्मार्टफोन OnePlus 9 RT कई दिनों से टेक जगत की सुर्खियों में छाया हुआ है। विभिन्न सर्टिफिकेशन्स साइट्स और लीक्स में इस फोन की कई स्पेसिफिकेशन्स सामने आ चुकी है जिसके साथ वनप्लस फैन इस फोन को बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन इस आज इंतजार को खत्म करते हुए कंपनी ने घोषणा कर दी है कि OnePlus 9 RT स्मार्टफोन आने वाली 13 अक्टूबर को टेक मार्केट में लॉन्च कर दिया जाएगा।

OnePlus 9 RT Launch

आने वाली 13 अक्टूबर को OnePlus 9 RT स्मार्टफोन ऑफिशियली लॉन्च कर दिया जाएगा। इस दिन यह मोबाइल फोन कंपनी की होम मार्केट यानी चीन में एंट्री लेगा जिसके बाद वनप्लस 9 आरटी को भारत में लाया जाएगा। OnePlus 9RT स्मार्टफोन कंपनी की चाइना वेबसाइट पर लाईव हो गया है और 13 अक्टूबर की रात 7 बजकर 30 मिनट पर फोन की कीमत से पर्दा उठा दिया जाएगा। वनप्लस 9आरटी की इंडिया लॉन्च डेट क्या होगी इसके लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy A52 को मिला कमाल का अपडेट, एक क्लिक और बढ़ जाएगी फोन की परफॉर्मेंस

OnePlus 9 RT Specs

वनप्लस 9 आरटी के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह मोबाइल फोन सबसे नए और लेटेस्ट एंडरॉयड 12 ओएस पर लॉच किया जाएगा जो आक्सिजनओएस 12 के साथ काम करेगा। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 2.84गीगाहर्ट्ज़ फ्रिक्वेंसी वाला आक्टाकोर प्रोसेसर तथा क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट देखने को मिल सकता है। इस नए वनप्लस फोन को 12 जीबी रैम की पावर से लैस बताया गया है।

OnePlus 9 RT को 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली एमोलेड डिसप्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 50 मेगापिक्सल का आईएमएक्स766 सेंसर देखने को मिल सकता है। वहीं पावर बैकअप के लिए वनप्लस फोन में 4,500एमएएच की बैटरी दिए जाने की बात लीक में सामने आई है जो 65वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस होगी।

OnePlus 9 RT Price

वनप्लस 9 आरटी की कीमत की जानकारी हाल ही में डिजिटल चैट स्टेशन के जरिये सामने आई थी। लीक में बताया गया था कि OnePlus 9 RT की शुरूआती कीमत CNY 2,000 होगी जो भारतीय करंसी अनुसार 23,140 रुपये के करीब है। वहीं OnePlus 9 RT के सबसे बड़े 12GB RAM वेरिएंट का दाम CNY 3,000 यानी तकरीबन 34,710 रुपये देखने को मिल सकता है। लीक की मानें तो यह नया वनप्लस फोन तीन कलर वेरिएंट्स में बाजार में एंट्री लेगा।