
सभी स्मार्टफ़ोन कंपनियां इन दिनों वर्चुअल रैम फ़ीचर ऑफ़र कर रही है। सैमसंग भी अपने लेटेस्ट मिड रेंज Galaxy A52s 5G स्मार्टफ़ोन के साथ वर्चुअल रैम फ़ीचर ऑफ़र करने वाली कंपनियों में शामिल हो चुका है। अब कंपनी ने अपने एक और स्मार्टफ़ोन Galaxy A52 के लिए इस फ़ीचर को रोलआउट किया है। सैमसंग के वर्चुअल रैम फ़ीचर का नाम RAM Plus है। सैमसंग ने Galaxy A52 स्मार्टफ़ोन को अक्टूबर 2021 सिक्योरिटी पैच के साथ इस अपडेट को मुहया करवाया है। यह जानकारी SamMobile ने अपनी रिपोर्ट में दी है। Galaxy A52 स्मार्टफोन को मिले लेटेस्ट सिक्योरिटी अपडेट में ‘RAM Plus’ भी शामिल है।
Samsung Galaxy A52 स्मार्टफ़ोन को मिले लेटेस्ट अपडेट के बाद यूज़र्स अपने फ़ोन की रैम को बढ़ा सकते हैं। अगर आपने अपने Galaxy A52 को मिले लेटेस्ट अपडेट को इंस्टॉल कर दिया है तो आप भी फ़ोन की रैम को आसानी से बढ़ा सकते हैं। इसके लिए यूज़र्स को अपने फ़ोन की सेटिंग में जाना होगा। इसके बाद सेटिंग में फ़ोन की बैटरी और डिवाइस केयर में क्लिक करना होगा यहां मैमोरी ऑप्शन में कर यूज़र्स फ़ोन की रैम को बढ़ा सकते हैं।
फोन की रैम में होगा 4GB का इजाफा

दूसरी कंपनियों की तरह सैमसंग के स्मार्टफ़ोन में भी वर्चुअल रैम फ़ीचर को डिसेबल करने या फिर रैम अकाउंट को चेंज करने का ऑप्शन नहीं देता है। अगर आपका सैमसंग डिवाइस रैम प्लस फ़ीचर को सपोर्ट करता है तो यूजर्स या फिर रैम को हमेशा के लिए ऑन कर सकते हैं। सैमसंग के इस फ़ीचर के ज़रिए यूज़र्स को एडिशनल 4GB रैम मिलती है।
RAM Plus फ़ीचर में रैम के लिए फ़ोन की इंटरनल स्टोरेज का इस्तेमाल किया जानता है। सैमसंग का यह फ़ीचर उसे चाइनीज़ स्मार्टफ़ोन कंपनियों के साथ टक्कर देने में मददगार हो सकता है। फ़िलहाल मार्केट में चाइनीज़ कंपनियां अपने स्मार्टफोन्स को वर्चुअल रैम के साथ पेश कर रही है। अटकलें हैं कि सैमसंग जल्द ही अपने अन्य गैलेक्सी स्मार्टफोन्स के लिए RAM Plus फीचर अपडेट को रोलआउट कर सकता है।


















