OnePlus 9 सीरीज पर हो रहा काम, सामने आई अहम जानकारी

Join Us icon

OnePlus ने अपनी आने वाली OnePlus 9 सीरीज पर काम शुरू कर दिया है। सामने आई जानकारी के अनुसार वनप्लस 9 सीरीज को मार्च 2021 के आस-पास लॉन्च किया जा सकता है। वहीं, अब वनप्लस की इस अपकमिंग फ्लैगशिप सीरीज के कुछ अहम जानकारी सामने आई है, जिसमें फोन के स्पेसिफिकेशन और मॉडल नंबर की डिटेल बताई गई है।

TechDroider ने एक लेटेस्ट रिपोर्ट में वनप्लस 9 सीरीज से जुड़ी जानकारी सूत्रों के हवाले से सार्वजनिक की है। रिपोर्ट के अनुसार OnePlus 9 और OnePlus 9 Pro को क्रमश तीन वेरिएंट में पेश किया जा सकता है, जिसमें LE2110 और LE2117, LE2119, LE2120 शामिल होंगे। इसके अलावा एक मिस्टीरियस डिवाइस का मॉडल नंबर LE2127 होने की जानकारी मिली है। इसे भी पढ़ें: OnePlus 8T vs Xiaomi Mi 10T, देखें कौन निकलता है आगे और किसे मिलती है मात

top 10 most powerful phone in india smartphone market

OnePlus 9 Pro को तीन वेरिएंट में लॉन्च किए जाने की उम्मीद की जा रही है। लेकिन अभी इस बारे में कोई ऑफिशल जानकारी नहीं है। मॉडल नंबर के पहले दो अक्षर ‘Lemonade’ कोडनेम से हैं। कुछ दिनों पहले टिप्स्टर मैक्स जे ने वनप्लस 9 प्रो के लिए इस कोडनेम का खुलासा किया था।

oneplus-8t-india-launch

कुछ समय पहले रिपोर्ट सामने आई थी कि OnePlus 9 को मार्च के मध्य तक पेश किया जा सकता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी मिड मार्च में एक इवेंट का आयोजन कर सकती है। लेकिन, अभी यह साफ नहीं है कि इवेंट वर्चुअल होगा या नहीं। वहीं, दूसरी ओर वनप्लस की ओर से नए फोन को लेकर कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। इसे भी पढ़ें: OnePlus 8T 5G के 5 फैक्टर, जिनमें झलकती है इस लेटेस्ट स्मार्टफोन की पावर

वनप्लस 9 सीरीज को लेकर सामने आई जानकारी में कहा जा रहा है कि फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 875 प्रोसेसर और एमोलेड डिस्प्ले पर पेश किया जाएगा। वहीं, डिस्प्ले पर बीच में पंच-होल दिया जा सकता है। इसके अलावा वनप्लस अपनी अगली फ्लैगशिप सीरीज में 144 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट स्क्रीन, IP68 रेटिंग, एनएफसी, ड्यूल स्टीरियो स्पीकर्स दे सकती है। रिपोर्ट में बताया गया है कि वनप्लस 9 सीरीज में 65 वायर्ड चार्जिंग के अलावा 40 वाट वायरलेस चार्जिंग दी जाएगी।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here