
OnePlus 9RT स्मार्टफोन और OnePlus Buds Z2 वायरलेस ईयरबड्स भारत में जल्द लॉन्च होंगे। लॉन्च से ठीक पहले इन्हें वनप्लस की ऑफिशियल वेबसाइट के सपोर्ट पेज पर लिस्ट किया गया है। टिपस्टर मुकुल शर्मा ने 91mobiles को बताया कि OnePlus 9RT को ‘फोन’ सेक्शन और OnePlus Buds Z2 को ‘एक्सेसरीज’ सेक्शन में लिस्ट किया गया है। OnePlus Buds Z2 ईयरबड्स का प्रोडक्ट पेज वेबसाइट पर लाइव है जिसमें ‘page is coming soon’ लिखा गया है। वहीं Google search में यह पेज “Play with silence” टैग के साथ आता है। OnePlus 9RT स्मार्टफोन अक्टूबर में लॉन्च किए OnePlus 9R का सक्सेसर है।
OnePlus 9RT और OnePlus Buds Z2 लिस्टिंग
OnePlus 9RT और OnePlus Buds Z2 को लेकर पहले अटकलें थी कि ये भारत में नवंबर में लॉन्च हो सकते हैं। हालांकि फिलहाल OnePlus 9RT स्मार्टफोन के लॉन्च को लेकर कंपनी ने कोई जानकारी शेयर नहीं की है। अटकलें है कि ये स्मार्टफोन जल्द भी भारत में लॉन्च किया जा सकता है। रूमर्स की माने तो वनप्लस का यह स्मार्टफोन भारत में OnePlus RT के नाम से पेश किया जा सकता है। लीक रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि वनप्लस का यह स्मार्टफोन भारत में 16 दिसंबर को लॉन्च किया जा सकता है। OnePlus 9RT स्मार्टफोन नैनो सिल्वर और हैकर ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही OnePlus Buds Z2 ईयरबड्स ब्लैक और पर्ल व्हाइट कलर पेश किया जा सकता है।
OnePlus 9RT के स्पेसिफिकेशन्स
OnePlus 9RT स्मार्टफोन को 6.62-इंच E4 OLED डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz, पीक ब्राइटनेस 1300निट्स, HDR10+ सपोर्ट, और टच रिस्पॉन्स 600Hz है। वनप्लस का यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 888 चिपसेट के साथ 12GB तक की रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज में पेश किया जाएगा। वनप्लस का यह स्मार्टफोन चीन में Android 12 पर आधारित ColorOS 12 के साथ पेश किया गया है। हालांकि भारत में यह फोन OxygenOS पर रन कर सकता है। कनेक्टिविटी की बात करें तो यह फोन 5G सपोर्ट, Wi-Fi 6, और USB Type-C पोर्ट, NFC, GPS और Bluetooth दिया जाएगा। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy Tab A8 2021 टैबलेट गूगल पर हुआ लिस्ट, लॉन्च से पहले जानें सभी खूबियां
OnePlus 9RT स्मार्टफोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ पेश किया गया है। वनप्लस का यह फोन 4,500mAh की बैटरी, वार्प चार्ज 65T 65W फास्ट चार्जिंग पेश किया गया है। OnePlus 9RT 5G स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम दिया गया है। इस फोन में 50MP Sony IMX766 प्राइमरी कैमरा (OIS और EIS सपोर्ट), 16MP वाइड एंगल लेंस और मैक्रो लेंस के साथ आता है। वनप्लस के इस फोन में 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy S21 FE स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक, जानें क्या होंगी खूबियां


















