OnePlus RT और OnePlus Buds Z2 भारत में दिसंबर में होंगे लॉन्च, जानें क्या होगी क़ीमत और खूबियां

Join Us icon

OnePlus ने होम मार्केट चीन में पिछले अक्टूबर महीने में OnePlus 9R के सक्सेसर OnePlus 9RT स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। OnePlus 9RT के साथ कंपनी ने OnePlus Buds Z2 TWS को भी पेश किया था। अब कुछ हिंट मिले हैं, जिनसे पता चलता है कि OnePlus RT स्मार्टफोन जल्द ही भारत में लॉन्च किया जा सकता है, जिनमें से सबसे रिसेंट अमेजन का एड है। OnePlus Buds Z2 को पहले की तुलना में काफी अपग्रेड हैं, जिसमें नया इन-ईयर डिज़ाइन और एक्टिव नॉइज़ कैंसिलेशन (ANC) शामिल है। 91mobiles को इंडस्ट्री टिपस्टर ईशान अग्रवाल के हवाले अपनी रिपोर्ट में बताया है कि OnePlus RT और OnePlus Buds Z2 भारत में दिसंबर महीने में लॉन्च किए जा सकते हैं।

OnePlus के अपकमिंग बजट ईयरबड्स को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं कि ये दिसंबर में भारत में पेश किए जा सकते हैं। इसी दौरान कंपनी भारत में OnePlus 9RT स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकता है। रुमर्स की माने तो कंपनी OnePlus 9RT स्मार्टफोन को भारत में OnePlus RT के नाम से लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है। ईशान अग्रवाल के मुताबिक OnePlus RT स्मार्टफोन नैनो सिल्वर और हैकर ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। वहीं Buds Z2 ईयरबड्स को Obsidian Black और Pearl White कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा।

OnePlus RT के स्पेसिफिकेशन्स

OnePlus 9RT

OnePlus 9 RT या OnePlus RT के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 6.62-इंच का OLED पैनल दिया जाएगा। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz, मैक्सिमम ब्राइटनेस 1300, HDR10+ सर्टिफिकेशन्स और टच सैंप्लिंग रेट 600Hz है। OnePlus RT स्मार्टफोन को Qualcomm Snapdragon 888 प्रोसेसर और 12GB तक की रैम और 256GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। कैमरा की बात करें तो फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वनप्लस के इस फोन में प्राइमरी कैमरा 50MP Sony IMX766 सेंसर है, जिसके साथ 16MP वाइड एंगल लेंस और 2MP मैक्रो कैमरा दिया गया है। वनप्लस के इस फोन में सेल्फी के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। OnePlus के इस फोन में 4,500mAh की बैटरी और 65W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।

OnePlus Buds Z2 के स्पेसिफिकेशन्स

OnePlus Buds Z2 को नए इन-ईयर डिजाइन के साथ पेश किया गया है। सेकेंड जेनेरेशन Buds Z ईयरबड्स में 11mm डायनेमिक ड्राइवर के साथ Bluetooth 5.2 का सपोर्ट दिया गया है। ये ईयरबड्स Active Noise Cancellation फीचर के साथ आते हैं, जिसके बारे में कंपनी का दावा है कि ये 40db तक शोर को कम करता है। इसमें नॉइस कैंसिलेशन के लिए तीन माइक्रोफोन दिए हैं। Buds Z2 को IP55 रेटिंग के साथ पेश किया गया है वहीं केस IPX4 रेटिंग के साथ आता है। सिंगल चार्ज में ANC के साथ 5 घंटे का बैकअप ऑफर करता है। ANC ऑफ रहने पर दो घंटे अतिरिक्त टाइम मिलता है। Warp Charge की मदद से ये मात्र 10 मिनट में चार्ज हो जाते हैं।

OnePlus RT, OnePlus Buds Z2 की कीमत (संभावित)

OnePlus RT स्मार्टफोन को भारत में 40,000 रुपये से कम कीमत में पेश किया जा सकता है। कंपनी ने चीन में इस फोन को 3299 CNY में पेश किया था। OnePlus Buds Z2 ईयरबड्स को चीन में 499 CNY (करीब 5,815 रुपये) की कीमत में पेश किया था। हमारा मानना है कि Buds Z2 को भारत में इसी कीमत में पेश किया जा सकता है। इससे पहले OnePlus Buds Z को भारत में 2,999 रुपये की क़ीमत में पेश किया गया था।

लेटेस्ट वीडियो : कैसा है PUBG New State?

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here