OnePlus Ace 3 लॉन्च डेट हुई लीक, जानें कैसे मिल सकते हैं स्पेसिफिकेशंस

Join Us icon
Highlights

  • OnePlus Ace 3 चीन में इसी महीने पेश हो सकता है।
  • मोबाइल को इंडिया में जनवरी में लाया जा सकता है।
  • इसमें स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट मिलने की उम्मीद है।

वनप्लस कल यानी 5 दिसंबर को अपनी नंबर सीरीज का OnePlus 12 स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। वहीं, अब चीन में OnePlus Ace 3 और भारत और ग्लोबली OnePlus 12R नाम से आने वाले डिवाइस की लॉन्च तारीख सामने आई है। बताया जा रहा है कि ये इसी महीने चीन में और इंडिया में जनवरी में आ सकता है। आइए, आगे आपको जो तारीखें सामने आई हैं उसके बारे में डिटेल देते हैं।

OnePlus Ace 3 लॉन्च टाइमलाइन (लीक)

सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर सामने आई पोस्ट में OnePlus Ace 3 चीन और ग्लोबली OnePlus 12R की लॉन्च डेट का खुलासा हुआ है।

  • आप पोस्ट में देख सकते हैं कि डिवाइस को 17 दिसंबर के दिन चीन में लॉन्च होने की बात कही गई है।
  • इसके साथ ही इंडियन टिपस्टर ने इस पोस्ट को टैग करते हुए बताया है कि यह स्मार्टफोन OnePlus 12R नाम से भारत और ग्लोबली 23 जनवरी को पेश हो सकता है।
  • हालांकि वनप्लस लवर को इस मिड रेंज स्मार्टफोन के आधिकारिक ऐलान के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here