OnePlus Ace 5 और Ace 5 Pro का डिजाइन, खूबियां और कलर्स आए सामने, लीक हुआ पोस्टर

Join Us icon

वनप्लस ऐस 5 सीरीज में OnePlus Ace 5 और OnePlus Ace 5 Pro मॉडल्स इस महीने चीन में लॉन्च होने वाले हैं। हालांकि कंपनी ने अभी तक सटीक लॉन्च डेट शेयर नहीं की है लेकिन कई दिनों दिनों से नए लीक सामने आ रहे हैं। हाल ही में ऑफलाइन स्टोर का कथित प्रचार पोस्टर वीबो पर ऑनलाइन सामने आया है। इसमें ऐस 5 और ऐस 5 प्रो के रियर लुक के साथ-साथ कलर्स और कुछ प्रमुख खूबियां बताई गई हैं।

बता दें कि वनप्लस ऐस ब्रांड की प्रीमियम लाइनअप है और इसमें आमतौर पर कई वैरियंट शामिल होते हैं, जिसमें प्रो मॉडल नंबर वाली सीरीज के फ्लैगशिप के साथ आता है। ऐस लाइनअप चीन तक ही सीमित है, लेकिन ग्लोबल बाजार के लिए वैनिला मॉडल को रीब्रांड किया जाता है।

OnePlus Ace 5 सीरीज प्रमोशनल इमेज (लीक)

  • आगामी वनप्लस फोन में एक गोलाकार कैमरा मॉड्यूल है, जो बाएं किनारे की ओर संरेखित है और गोल कोनों के साथ एक बॉक्सी चेसिस है। वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दाएं किनारे पर हैं।
  • कथित प्रमोशनल इमेज वनप्लस ऐस 5 को वाइट, ग्रीन और ब्लैक रंगो में दिखाती है, जबकि ऐस 5 प्रो पर्पल, वाइट और ब्लैक कलर्स में सामने आया है।

Ace-5-series

  • दोनों डिवाइस में 120Hz रिफ्रेश रेट, आंखों की सुरक्षा और DC डिमिंग के साथ एक स्ट्रैट स्क्रीन होगी। वहीं, पोस्टर के अनुसार स्क्रीन में 4,500nits की अधिकतम ब्राइटनेस दी जा सकती है।
  • OnePlus Ace 5 सीरीज में वाई-फाई G1 चिप होने की बात कही गई है, जो संभवतः कनेक्शन को तेज करने के लिए है।
  • पोस्टर से पुष्टि होती है कि दोनों फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8-सीरीज चिपसेट द्वारा संचालित होंगे। प्रो मॉडल स्नैपड्रैगन 8 एलीट SoC के साथ आ सकता है। जबकि बेस स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिप के साथ आने की उम्मीद है।
  • लीक इमेज में 6,400mAh की बैटरी का जिक्र है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि यह किस मॉडल को मिलेगी।
  • हाल ही में आए एक लीक में दावा किया गया है कि OnePlus Ace 5 Pro में 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 6100mAh बैटरी दी जा सकती है। जबकि Ace 5 में 80W फास्ट चार्जिंग के साथ 6415mAh की बैटरी मिल सकती है।

वनप्लस ऐस 5 सीरीज की लॉन्च डेट जल्द सामने आ सकती है। ऐस 5 प्रो चीन तक ही सीमित रहेगा। जबकि वेनिला ऐस 5 को भारत सहित ग्लोबल बाजारों के लिए वनप्लस 13आर के रूप में रीब्रांड किया जा सकता है। वहीं, भारत में वनप्लस 13 सीरीज 7 जनवरी को पेश होने की बात कंफर्म हो गई है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here