OnePlus Ace 6T की लॉन्च डेट हुई कंफर्म, ये बनेगा पहला Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट वाला फोन

OnePlus ने आधिकारिक तौर पर ऐलान किया है कि OnePlus Ace 6T चीन में 3 दिसंबर को लॉन्च होगा। यह पूर्व में आए Ace 6 के बाद आ रहा है। इसकी बड़ी खासियत यह है कि यह कंपनी का पहला डिवाइस है जो Qualcomm के नए Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर के साथ पेश होगा। इसे लेकर पहले भी कुछ जानकारीयां कंफर्म हो गई थी। वहीं, अब लॉन्च डेट और अहम स्पेसिफिकेशंस टीजर में बताए गए हैं। आइए, आगे फोन की डिटेल्स जानते हैं।
ब्रांड के अनुसार यह फोन AnTuTu पर 35,61,559 का शानदार स्कोर हासिल कर चुका है। जो इसे इस सेगमेंट में सबसे पावरफुल डिवाइस बना सकता है। कलर्स के मामले में OnePlus Ace 6T को Flash Black, Fleeting Green और Electric Violet कलर ऑप्शंस में लॉन्च किया जाएगा। जबकि इसके बाईं ओर एक नया “Plus Key” भी दिया गया है। जिससे माइंड स्पेस और अन्य फीचर्स एक्सेस किए जा सकते हैं।
स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो अब तक आई जानकारी के अनुसार OnePlus Ace 6T में 6.7-इंच का 1.5K रिजॉल्यूशन वाला OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। जो 165Hz रिफ्रेश रेट और अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ प्रीमियम एक्सपीरियंस प्रदान कर सकता है।
कैमरा के मामले में OnePlus Ace 6T डिवाइस 50MP के मेन कैमरा और 8MP के अल्ट्रा-वाइड कैमरा के साथ आ सकता है। वहीं, फ्रंट में 32MP का सेल्फी लेंस दिया जा सकता है। यह ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में ColorOS 16 आधारित Android 16 पर काम करेगा।
फोन को IP68, IP69 और IP69K जैसी ड्यूरेबिलिटी रेटिंग्स भी मिलेंगी। इसके साथ ही फोन में बड़ा वेपर चेंबर कूलिंग यूनिट भी दिया जाएगा। बैटरी की बात करें तो Ace 6T में 8000mAh+ की बड़ी बैटरी मिलने की बात सामने आई है। जो 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट कर सकती है। जिससे ग्राहकों को शानदार बैकअप मिल सकता है।
बता दें कि भारत सहित ग्लोबल मार्केट में OnePlus Ace 6T फोन को OnePlus 15R के नाम से पेश किया जा सकता है। यह चीन में पहला Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट वाला डिवाइस होने के बाद भारत का पहला भी बन जाएगा। OnePlus 15R को लेकर टीजर भी जारी हो चुके हैं और इसे 17 दिसंबर को Pad Go 2 और OnePlus Watch Lite के साथ एंट्री मिलेगी।
OnePlus Ace 6T फोन बड़ी बैटरी और तगड़े परफॉरमेंस की इच्छा रखने वालों के लिए लाया जा रहा है। इसका Snapdragon 8 Gen 5 चिप और संभावित 8000+ बैटरी इसका सबसे बड़ा हाईलाइट बन सकता है। इसका कंपटीशन संभावित तौर पर Xiaomi 15T Pro, iQOO 13 और Realme GT 8 जैसे मोबाइल्स से हो सकता है।
यदि आप भी आने वाले महीने में नया फ्लैगशिप फोन लेने का मन बना रहे हैं तो OnePlus Ace 6T शानदार विकल्प होगा। इसके साथ ही इंडिया में हैं तो OnePlus15R के लिए रुक सकते हैं। हम आपको दोनों फोंस के बारे में लगातार अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।