8300mAh बैटरी के साथ आ रहा OnePlus Ace 6T, लॉन्च से पहले लिस्टिंग में फुल डिटेल्स आई सामने

OnePlus ने बीते दिन ही अपने अगले पावरफुल स्मार्टफोन OnePlus Ace 6T की लॉन्च डेट कंफर्म की है। यह 3 दिसंबर को चीन में पेश होगा। इसी बीच डिवाइस China Telecom वेबसाइट पर लिस्ट हो गया है। इस नई लिस्टिंग ने न सिर्फ इसके प्रमुख स्पेसिफिकेशंस की पुष्टि की है, बल्कि इसकी संभावित सेल डेट भी सामने आ गई है। आइए, आगे जानकारी को विस्तार से जानते हैं।
OnePlus Ace 6T को मॉडल नंबर PLR110 के साथ चाइना टेलीकॉम लिस्टिंग में देखा गया है। यहां मोबाइल के पांच स्टोरेज वेरिएंट्स यानी 12GB+256GB, 12GB+512GB, 16GB+256GB, 16GB+512GB और 16GB+1TB सामने आए हैं। वहीं, आधिकारिक टीजर्स में पहले ही इसके तीन कलर ऑप्शन Lightning Purple, Flash Black और Glimpse Green सामने आए थे। जिनमें से Lightning Purple वैरियंट के रेंडर्स China Telecom डेटाबेस पर भी दर्शाए गए हैं।
स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो आगामी OnePlus Ace 6T में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 (SM8845) चिपसेट मिलने की जानकारी दी गई है। जो पहले ही ब्रांड कंफर्म कर चुका है। फोन Android 16 पर रन करेगा। लिस्टिंग के अनुसार इसमें 6.83-इंच का डिस्प्ले मिलेगा। जो 2800×1272 पिक्सल के FHD+ रिजॉल्यूशन के साथ आ सकता है।
फोटोग्राफी के लिए OnePlus Ace 6T में 50MP + 8MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। जबकि सेल्फी के लिए 16MP कैमरा मौजूद रह सकता है। बैटरी फोन की सबसे बड़ी खासियत में से एक हो सकता है, क्योंकि इसमें 8300mAh की बड़ी बैटरी मिलने की डिटेल्स दी गई है। साथ ही USB-C चार्जिंग, USB 2.0 कनेक्टिविटी, Wi-Fi सपोर्ट, डायरेक्शन सेंसर, लाइट सेंसर, ग्रेविटी सेंसर, अलटीटूट सेंसर और डिस्टेंस सेंसर जैसे अन्य फीचर्स मिल सकते हैं। इसके अलावा, इसका बिल्ड प्लास्टिक+हार्डवेयर शेल मैटीरियल पर आधारित बताया गया है। इसका वजन लगभग 215 ग्राम और डायमेंशन 163.41 × 77.04 × 8.32mm होने की जानकारी मौजूद है।
OnePlus Ace 6T का प्री-ऑर्डर चीन में पिछले हफ्ते से लाइव है। हालांकि, सेल कब से शुरू होगी। यह कंपनी ने अभी तक स्पष्ट नहीं किया है, लेकिन China Telecom लिस्टिंग के अनुसार Ace 6T की सेल 19 दिसंबर 2025 से शुरू हो सकती है। यह डेट सही साबित होती है या नहीं, लॉन्च के दिन सामने आएगा। जब तक हम इंतजार कर सकते हैं।
OnePlus Ace 6T फोन बड़ी बैटरी और तगड़े परफॉरमेंस की इच्छा रखने वाले ग्राहकों के लिए लाया जा रहा है। इसका Snapdragon 8 Gen 5 चिप और संभावित 8300mAh बैटरी सबसे बड़ा हाईलाइट हो सकता है। वहीं, कंपटीशन संभावित तौर पर Xiaomi 15T Pro, iQOO 13 और Realme GT 8 जैसे फोंस से हो सकता है।
यदि आप भी आने वाले महीने में नया फ्लैगशिप फोन लेने का मन बना रहे हैं तो OnePlus Ace 6T शानदार विकल्प होगा। हम फोन के बारे लॉन्च के दिन फुल अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।