OnePlus Ace 6T हुआ होम मार्केट लॉन्च! 8,000mAh बैटरी के साथ है Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर

वनप्लस ने कल ही अपने फैंस को तोहफा देते हुए बताया है कि कंपनी 17 दिसंबर को OnePlus 15R इंडिया में लॉन्च करेगी। वहीं आज एक और बड़ा सरप्राइज देते हुए ब्रांड द्वारा OnePlus Ace 6T पेश कर दिया गया है। यह मोबाइल चीनी मार्केट में अनाउंस हो गया है जिसे बाद में ग्लोबल बाजार में लाया जाएगा। फिलहाल कंपनी ने इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स को ही ऑफिशियली अनविल किया है लेकिन कीमत पर से पर्दा उठना बाकी है। 8,000mAh battery के साथ ऐस 6टी वनप्लस का सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन बनकर आया है जिसकी डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
OnePlus Ace 6T क्वालकॉम के Snapdragon 8 Gen 5 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करेगा। यह क्वॉलकॉम द्वारा लाया जा रहा सबसे लेटेस्ट मोबाइल चिपसेट है जिसे Snapdragon 8 Elite Gen 5 का छोटा वर्ज़न कहा जा सकता है। यह प्रोसेसर मिड रेंज सेगमेंट वाले स्मार्टफोंस को पावरफुल प्रोसेसिंग और हैवी गेमिंग की ताकत प्रदान करेगा।
वनप्लस ऐस 6टी में Swift Gaming Engine भी लगाया गया है जो अल्ट्रा हाई फ्रेम रेट के साथ 165fps gaming प्रदान कर सकेगा। मोबाइल गेमिंग के दौरान फोन हीट ना करे, इसके लिए वनप्लस ऐस 6टी में Glacier Cooling System भी लगाया गया है। कंपनी की मानें तो यह स्मार्टफोन बिना फ्रेम रेट ड्रॉप और हीटिंग इश्यू के कई घंटों तक लगातार गेमिंग कर सकता है।
OnePlus Ace 6T में पावर बैकअप के लिए बेहद ही ताकतवर 8000एमएएच बैटरी दी गई है। अभी तक कोई भी वनप्लस का फोन इतनी बड़ी बैटरी के साथ नहीं आया है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज के बाद यह दो दिन तक आराम से कम कर सकती है। वहीं इस पावरफुल बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए ऐस 6टी 5जी फोन 100W फास्ट चार्जिंग तकनीक भी सपोर्ट करता है। अब इंडियन फैंस में भी उम्मीद जाग रही है कि शायद OnePlus 15R में 8,000mAh मिल जाए। लेकिन फिलहाल कंफर्म नहीं कहा जा सकता है।
वनप्लस ऐस 6टी 5जी फोन 6.7-इंच की 1.5K डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह AMOLED पैनल पर बनी स्क्रीन है जो 165Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। इस मोबाइल में अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर भी लगाया गया है। OnePlus Ace 6T IP69K तक की रेटिंग सपोर्ट करता है जो इसे डस्ट व लिक्विड प्रूफ बनाता है। यह मोबाइल तेल या चाय गिरने पर आसानी से भी खराब नहीं होगा।
चाइना में वनप्लस ऐस 6टी स्मार्टफोन Flash Black, Phantom Green और Electric Purple कलर में सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। उम्मीद कि जा रही है कि जो मोबाइल चीन में OnePlus Ace 6T नाम से बिकेगा, वहीं फोन भारत में OnePlus 15R नाम के साथ लॉन्च हो सकता है। बहरहाल अभी एक ओर जहां वनप्लस ऐस 6टी प्राइस अनाउंस होने का इंतजार किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर वनप्लस 15आर की डिटेल्स के लिए 17 दिसंबर तक रूकना होगा।
वनप्लस इंडिया लॉन्च की बात करें तो कंपनी 17 दिसंबर को ग्लोबल ईवेंट के जरिये OnePlus 15R स्मार्टफोन और नया मिड-रेंज टैबलेट OnePlus Pad Go 2 भारतीय बाजार में उतारा जाएगा। लॉन्च डेट अनाउंस करने के साथ ही ब्रांड की ओर से बता दिया गया है कि वनप्लस 15आर इंडिया में Charcoal Black और Mint Breeze कलर में बिकेगा। यह मोबाइल मैटल फ्रेम पर लाया जाएगा जिसे IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग भी प्राप्त होगी। यानी OnePlus 15R वॉटरप्रूफ फोन होगा।