10000mAh बैटरी, 16GB RAM और Snapdragon 8 Gen 6! OnePlus Ace 7 Series में मिल सकती हैं ये तगड़ी स्पेसिफिकेशन्स

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/10/oneplus-turbo-leak-7650mah-battery-snapdragon-8-gen5-chipset.jpg

वनप्लस चीन में अपनी ‘ऐस सीरीज’ लॉन्च करती है जो इंडियन मार्केट में तो उपलब्ध नहीं होती लेकिन अपनी पावरफुल स्पेक्सिफिकेशन्स के चलते यहां चर्चाओं में जरूर बनी रहती है। वनप्लस ऐस 6 सीरीज के सफलता के बाद अब कंपनी नई OnePlus Ace 7 Series पर काम शुरू कर चुकी है। इस सीरीज में सबसे पहले दो मॉडल OnePlus Ace 7 और Ace 7 Pro लॉन्च किए जा सकते हैं। आज एक लीक में इन्हीं मोबाइल्स की स्पेसिफिकेशन्स सामने आई है।

OnePlus Ace 7 Series डिटेल्स

वनप्लस ऐस 7 सीरीज की ताजा जानकारी टिपस्टर टेकहोम के जरिये सामने आई है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट करते हुए OnePlus Ace 7 और OnePlus Ace 7 Pro की स्पेसिफिकेशन्स शेयर की गई है। लीक में हालांकि इस वनप्लस सीरीज की लॉन्च टाइमलाइन का जिक्र नहीं किया गया है लेकिन, उम्मीद कर सकते हैं कि साल की अंतिम तिमाही में ही कंपनी अपनी नई ऐस 7 सीरीज को बाजार में उतारेगी।

OnePlus Ace 7 स्पेसिफिकेशन्स

वनप्लस ऐस 7 5जी फोन को लेकर लीक में कहा गया है कि यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen5 चिपसेट पर लॉन्च हो सकता है। यह 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टाकोर प्रोसेसर है जो 3.63GHz से लेकर 4.61GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। मोबाइल में active cooling fan भी देखने को मिल सकते हैं। वहीं चीन में ऐस 7 स्मार्टफोन 16GB RAM के साथ दस्तक दे सकता है जो टॉप वेरिएंट में मिलेगी।

OnePlus Ace 7 5G को 6.78-इंच स्क्रीन पर लॉन्च किए जाने की बात लीक में सामने आई है। लीक के अनुसार यह मोबाइल 1.5K रेजोल्यूशन वाली डिस्प्ले पर लाया जा सकता है जो LTPS OLED पैनल पर बनी होगी। वहीं अपकमिंग वनप्लस 5जी फोन में 185Hz से लेकर 240Hz तक की रिफ्रेश रेट दी जा सकती है। यह अडेप्टिव रिफ्रेश रेट बताई गई है जो फोन में चल रहे टॉस्क और गेमिंग के हिसाब से अपने आप एडजस्ट होती रहती है।

वनप्लस ऐस 7 बैटरी के मामले में भी दमदार होगा। सामने आए लीक के अनुसार इस स्मार्टफोन में 9000mAh से बड़ी बैटरी दी जा सकती है जिसकी कैपेसिटी 10000mAh battery तक की भी हो सकती है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के OnePlus Ace 7 में 100W या फिर 120W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है। कैमरा सेग्मेंट की बात करें तो लीक्स के अनुसार फोन में 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 16 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिल सकता है।

OnePlus Ace 7 Pro स्पेसिफिकेशन्स

नाम से समझा जा सकता है कि ऐस 7 प्रो सीरीज का बड़ा और पावरफुल मॉडल होगा। लीक में अनुमान लगाया जा रहा है कि कंपनी इस स्मार्टफोन को कंपनी Qualcomm Snapdragon 8 Gen 6 प्रोसेसर पर लॉन्च करेगी। गौरतलब है कि यह चिपसेट अभी तक मार्केट में नहीं आया है। वहीं चर्चा है कि स्नेपड्रैगन 8 जेन 6 2नैनोमीटर प्रोसेस पर बना चिपसेट होगा जिसमें 5GHz तक की हाई क्लॉक स्पीड मिल सकती है।

बैटरी के मामले में ऐस 7 प्रो स्मार्टफोन सीरीज के बेस मॉडल की तुलना में कुछ हल्का बताया जा रहा है। लीक की मानें तो इस मोबाइल को 6500mAh या फिर 7000mAh बैटरी पर लॉन्च किया जा सकता है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 120W फास्ट चार्जिंग के साथ 50W wireless चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया जा सकता है। यह वायरलेस त​कनीक ऐस 7 मॉडल में शायद नहीं मिलेगी।

डिस्प्ले की बात करें तो OnePlus Ace 7 Pro 5G फोन को 6.82-इंच की 2K स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है। लीक्स की मानें तो कंपनी इस मोबाइल में BOE X2 curved OLED पैनल का इस्तेमाल कर सकती है। इन दिनों अधिकांश मोबाइल फ्लैट स्क्रीन पर ही आ रहे हैं। ऐसे में ऐस 7 प्रो का कर्व्ड स्क्रीन पर आना इसे अलग बना सकता है। इस मोबाइल में रिफ्रेश रेट तो 120Hz बताई जा रही है लेकिन स्क्रीन ब्राइटनेस का निट्स लेवल काफी हाई मिल सकता है।

OnePlus Ace 7 Pro स्मार्टफोन को फ्लैगशिप लेवल के कैमरा पर लाया जा सकता है। लीक के अनुसार इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है जिसमें 50MP Sony LYT808 मेन सेंसर के साथ 3x optical ज़ूम वाला 50MP periscope telephoto लेंस और 50MP ultra-wide एंगल लेंस शामिल हो सकता है। बहरहाल वनप्लस ऐस 7 सीरीज की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स के अभी और इंतजार करना पड़ेगा जिसकी लेटेस्ट जानकारी आपको पर मिल जाएगी।