Samsung Fold को टक्कर देने आ रहा OnePlus का फोल्डेबल स्मार्टफोन

Join Us icon

सैमसंग के फोल्डेबल फोन लॉन्च करने के बाद से मार्केट में फोल्डेबल फोन्स के आने और इनकी अफवाहों की खबरें आम हो गई हैं। ओप्पो, वीवो, शाओमी के बाद अब खबर सामने आ रही है कि OnePlus अगले साल अपने फोल्डेबल फोन को लॉन्च करने वाली है। सामने आई रिपोर्ट की माने तो वनप्लस अगले साल जनवरी में होने वाले CES 2020 में अपना पहला कॉन्सेप्ट स्मार्टफोन पेश करेगा।

इसे OnePlus Concept One से पेश किया जाएगा। कोरियन मीडिया की हाल में आई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कॉन्सेप्ट वन एक फोल्डेबल फोन हो सकता है। वहीं, कंपनी का कहना है कि यह डिवाइस स्मार्टफोन का फ्यूचर दिखाएगा, यानी आने वाले समय में स्मार्टफोन कैसे होंगे। हालांकि, कंपनी ने अपने फोल्डेबल फोन की कोई जानकारी अब तक शेयर नहीं की है।
image-88
रिपोर्ट के मुताबिक OnePlus का कॉन्सेप्ट वन फोन कुछ-कुछ सैमसंग गैलेक्सी फोल्ड और हुवावे मेट एक्स की तरह फोल्डेबल डिस्प्ले के साथ आ सकता है। इसके अलावा रिपोर्ट किसी ओर प्रकार की कोई जानकारी नहीं दी गई है।

हालांकि, कुछ अन्य रिपोर्ट्स में कहा गया है कि वनप्लस कॉन्सेप्ट वन स्माटफोन कुछ अल्ट्रा फास्ट चार्जिंग टेक्नॉलजी के साथ आ सकता है, जिनमें 40W वायरलेस चार्जिंग और 100W वायर्ड चार्जिंग ऑप्शन शामिल हैं। इसके अलावा ट्रेंड को देखें तो वनप्लस इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में 5G कनेक्टिविटी भी दे सकती है।

बता दें कि CES 2020 का आयोजन 7 से 10 जनवरी के बीच अमेरिका के लासवेगस में होगा। यह टेक्नॉलजी की दुनिया के सबसे बड़े इवेंट होता है, जहां दुनिया भर की कन्ज्यूमर टेक्नॉलजी कंपनियां आती हैं। इस इवेंट में भविष्य की तकनीक के बारे में जानकारी दी जाती है।

बता दें कि कुछ समय पहले OnePlus 8 की वास्तविक ईमेज सामने आई थी। फोन की फोटो को टिपस्टर स्लैशलीक द्वारा पोस्ट किया गया था जिनमें कोई व्यक्ति यह स्मार्टफोन यूज़ करता दिख रहा था। फोन की एक फोटो में OnePlus 8 यूजर के हाथ में था जिसमे फोन का फ्रंट पैनल नज़र आ रहा था तथा दूसरी फोटो में वही फोन टेबल पर उल्टा रखा हुआ था। दूसरी फोटो में फोन के बैक पैनल की झलक मिली है जिससे रियर कैमरा सेटअप डिजाईन का खुलासा हुआ था।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here