OnePlus इंडिया में 2 जुलाई को पेश करेगा सस्ता Smart TV, Xaiomi-Realme के उड़ेंगे होश

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2019/09/oneplus-tv-main-image.jpg

इंडिया में कम कीमत में SmartTV लाने की शुरुआत शाओमी ने की थी। वहीं, इस ट्रेंड को फॉलो करते हुए कुछ समय पहले रियलमी ने भी सस्ता स्मार्ट टीवी पेश किया था। कंपनियों की कोशिश है कि वह कम कीमत में ग्राहकों को दमदार क्वॉलिटी और शानदार फीचर्स के साथ नए जमाने के टीवी उपलब्ध कराएं। वहीं, अब इस रेस में वनप्लस भी शामिल होने वाली है। वनप्लस 2 जुलाई को अपने सस्ता SmartTV को लॉन्च करने जा रही है। हालांकि, कंपनी पिछले साल OnePlus TV Q1 और OnePlus TV Q1 Pro को फ्लैगशिप कैटगरी के अंदर पेश कर चुकी है।

ब्रांड द्वारा शेयर किए गए टीजर के अनुसार OnePlus TV की कीमत इंडिया में शुरुआती कीमत 20,000 रुपए के अंदर रखी जाएगी। वहीं इस हफ्ते The Economic Times ने एक रिपोर्ट में कहा था कि वनप्लस के एक टीवी मॉडल की कीमत $200 ( लगभग 15,000 रुपए) के आस-पास होगी। इसे भी पढ़ें: टेलीविज़न बाजार में Realme की शानदार एंट्री, लॉन्च किया अपना पहला Smart TV, कीमत सिर्फ 12999 रुपए

OnePlus द्वारा शेयर की गई ईमेज के अनुसार इंडिया कंपनी के TV की शुरुआत कीमत 20,000 रुपए है। इसका मतलब इस स्मार्ट टीवी की कीमत 15,999 रुपए और 19,999 रुपए के बीच में हो सकती है। हालांकि, ऑफिशियल तौर पर कीमत का खुलासा 2 जुलाई को होगा। OnePlus का कहना है कि उसकी कोशिश है कि वह कम कीमत में Q1 सीरीज जैसे प्रीमियम फीचर्स के साथ टीवी उपलब्ध कराए। वहीं, कंपनी ने ट्विट कर इस बात की जानकारी भी दे दी है कि अमेजन इंडिया के माध्यम से टीवी की सेल की जाएगी। इसे भी पढ़ें: सस्ता OnePlus Z इंडिया में 10 जुलाई को हो सकता है लॉन्च, कीमत और फीचर्स हुए लीक

बता दें कि कुछ समय पहले काउंटरपॉइंट की ओर से एक रिपोर्ट शेयर की गई थी। इस रिपोर्ट के अनुसार भारत का एंट्री लेवल स्मार्ट टीवी सेगमेंट (20,000 रुपए कीमत से कम) करीब 45 प्रतिशत मार्केट कवर करता है। वहीं, मिड-लेवल सेगमेंट (20,000 से 40,000 रुपये के बीच) का मार्केट शेयर करीब 33 प्रतिशत है। इसी को देखते हुए वनप्लस कम कीमत में स्मार्ट टीवी पेश करने जा रही है।