
वनप्लस के किफायती फोन यानी OnePlus Z को लेकर काफी समय से जानकारी सामने आ रही है। इस फोन को हाल ही में सर्टिफिकेशन साइट गीकबेंच पर देखा गया था। वहीं, अब चीनी कंपनी के आगामी मिड-रेंज फोन वनप्लस Z के स्पेसिफिकेशन्स, कीमत और रिलीज की तारीख लीक हो गई है। लीक के अनुसार, फोन ट्रिपल रियर कैमरा, 90Hz रिफ्रेश रेट स्क्रीन और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ आएगा। वहीं, दूसरी लीक के अनुसार वनप्लस जेड 10 जुलाई को भारत में लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, अभी तक लॉन्च डेट को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।
OnePlus Z को लेकर DesiDime.com वेबसाइट पर एक सर्वे लिस्ट हुआ है, जहां फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी सामने आई है। हालांकि, सर्वे में नाम का जिक्र नहीं है। इसलिए हो सकता है कि यह फोन OnePlus Z या OnePlus 8 Lite होगा जो कि मिड-रेंज स्पेसिफिकेशन्स के साथ बजट-फ्रैंडली प्राइस में आएगा। इसे भी पढ़ें: OnePlus Z लॉन्च करने की तैयारी में फ्लैगशिप कीलर वनप्लस, ताकतवर स्पेसिफिकेशन्स से होगा लैस
कीमत
सर्वे के अनुसार OnePlus इंडिया में अपने अपकमिंग OnePlus Z को 24,990 रुपए में पेश कर जो कि इस डिवाइस के 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत होगी। इसके अलावा इस डिवाइस को 12जीबी रैम वेरिएंट भी होगा जो कि गीकबेंच पर हाल ही में देखा गया था।
इसके अलावा दूसरी रिपोर्ट में सामने आया है कि फोन को 10 जुलाई को पेश किया जाएगा। हालांकि, कंपनी ने OnePlus Z की ऑफिशियल लॉन्च डेट को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। वहीं, इंडिया में OnePlus अपने स्मार्ट टीवी लाइनअप को आगे बढ़ाते हुए 2 जुलाई को दो नई स्मार्ट टीवी सीरीज़ लॉन्च करने जा रही है। नए मॉडल एंट्री-लेवल स्मार्ट टीवी सेगमेंट में पेश किए जाएंगे। यह OnePlus TV Q1 और OnePlus TV Q1 Pro से अलग होंगे, जो कि पिछले साल भारत में लॉन्च हुए थे। दोनों ही टीवी देश में वनप्लस टीवी के शुरुआती दो वेरिएंट के तौर पर लॉन्च हुए थे, जिनकी कीमत 69,900 रुपये से शुरू थी। इसे बी पढ़ें: लॉन्च के कुछ दिनों बाद ही खराब हुआ OnePlus 8 Pro, क्या आप करेंगे लेने का विचार?
OnePlus Z की स्पेसिफिकेशन्स
सर्वे के अनुसार OnePlus Z में 6.55-इंच सुपर ऐमोलेड डिसप्ले 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ होगा। वहीं, फोन में स्नैपड्रैगन 765 एसओसी 5G होगा। इसके अलावा डिवाइस में 6GB की रैम और 128GB की स्टोरेज दी जाएगी। फोन के रियर में 64-मेगापिक्सल सेंसर, 16-मेगापिक्सल सेंसर और 2-मेगापिक्सल सेंसर होगा। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए डिवाइस में 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा। इसेक अलावा फोन में पवार बैकअप के लिए 4,300mAh की बैटरी 30W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस होगी।





















