
OnePlus के बारे में खबर है कि कंपनी अपने Nord 2 Core Edition वेरिएंट पर काम कर रहा है। OnePlus Nord 2 CE स्मार्टफोन के बारे में बताया जा रहा है कि यह 2022 के पहले क्वार्टर में लॉन्च किया जा सकता है। वनप्लस के अपकमिंग स्मार्टफोन में कुछ खूबियां ऑरिजनल Nord 2 जैसी होंगी जो इस साल भारत में पेश किया गया था। वनप्लस के अपकमिंग स्मार्टफोन का कोड नेम Ivan है। वनप्लस ने फिलहाल इस स्मार्टफोन के लॉन्च को लेकर कोई जानकारी ऑफिशियल नहीं की है। यहां हम आपको लेटेस्ट रिपोर्ट में OnePlus Nord 2 CE स्मार्टफोन के इंडिया लॉन्च को लेकर आई जानकारी के बारे में बता रहे हैं।
OnePlus Nord 2 CE भारत में कब होगा लॉन्च?
OnePlus Nord 2 CE स्मार्टफोन के इंडिया लॉन्च के बारे में बताया जा रहा है कि यह फोन भारत में फरवरी 2022 में लॉन्च किया जा सकता है। यह जानकारी GizmoChina ने टिपस्टर योगेश बरार ने शेयर की है। हालांकि रिपोर्ट में यह नहीं बताया गया है कि वनप्लस का यह स्मार्टफोन भारत में किस दिन लॉन्च किया जाएगा। वनप्लस का यह स्मार्टफोन 64MP प्राइमरी कैमरा के साथ आएगा। इसके साथ ही इस स्मार्टफोन के लीक रेंडर भी सामने आ चुके हैं, जिनमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल रहा है। इसके साथ ही रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इस फोन में 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2MP मैक्रो कैमरा सेंसर दिया गया है। वनप्लस के इस फोन में 16MP का फ़्रंट कैमरा दिया गया है। यह भी पढ़ें : Realme GT 2 Pro की पहली झलक, प्रीमियम डिजाइन और दमदार फीचर्स के साथ तहलका मचाने की है तैयारी
OnePlus Nord 2 CE स्मार्टफोन के फ़्रंट कैमरा के लिए पंच होल कटआउट दिया गया है। वनप्लस के इस फ़ोन मं 6.4 इंच का Amoled पैनल दिया गया है। इसके साथ ही वनप्लस के इस फ़ोन 90Hz रिफ़्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया जाएगा। OnePlus अपकमिंग Nord 2 CE से अलर्ट बटन रिमूव कर सकता है। वनप्लस के इस फोन में 4,500 mAh की बैटरी और 65W फास्ट चार्जिंग दी जा सकती है। इसके साथ ही यह फोन MediaTek Dimensity 900 SoC के साथ पेश किया जा सकता है। वनप्लस के अपकमिंग फोन को लेकर कहा जा रहा है कि यह Android 12 पर आधारित OxygenOS 12 पर रन करेगा। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy A53 स्मार्टफोन Exynos और Snapdragon प्रोसेसर के साथ दो वेरिएंट में कर सकता है एंट्री