Exclusive: ​ट्रिपल कैमरा और पंच होल डिसप्ले के साथ लॉन्च होगा OnePlus Nord 2, देखें इसका फर्स्ट लुक

Join Us icon

OnePlus ने पिछले साल अपने बजट हैंडसेट OnePlus Nord को भारतीय बाजार में पेश किया था। अब कंपनी इस डिवाइस का अपग्रेडेड वर्जन OnePlus Nord 2 को भारत में लॉन्च करने की योजना बना रही है। डिवाइस के लॉन्च से पहले इसके बारे में कई जानकारी लीक हो चुकी हैं, जिनमें इस फोन की स्पेसिफिकेशन भी शामिल है। वहीं, अब 91मोबाइल्स आपके लिए जाने-माने टिपस्टर @OnLeaks के सहयोग से फोन के स्पेशल रेंडर लेकर आया है। रेंडरर्स ने हमें वनप्लस नॉर्ड 2 के डिज़ाइन की जानकारी दी है। आइए आगे जानते हैं इस फोन के डिजाइन और अबतक सामने आई जानकारी के बारे में सबकुछ।

OnePlus Nord 2 का डिजाइन

टिप्सटर स्टीव हेमरस्टोफ़र उर्फ ओनलीक्स ने 91Mobiles के साथ मिलकर अपकमिंग नॉर्ड 2 के डिज़ाइन रेंडरर्स को जारी किया है। रिपोर्ट से डिवाइस के कुछ प्रमुख स्पेक्स का भी पता चलता है। ओनलीक्स के मुताबिक, अपकमिंग वनप्लस स्मार्टफोन वनप्लस 9 सीरीज की तरह ही दिखेगा। कैमरा मॉड्यूल का डिज़ाइन आपको देखा-देखा सा लगेगा। इसमें पीछे की तरफ चौकोर आकार के मॉड्यूल में दो बड़े गोलाकार कटआउट हैं। इसे भी पढ़ें: OnePlus ने भी चला बड़ा दॉंव, लॉन्च कर दिया अपना सबसे सस्ता 5जी फोन OnePlus Nord N200 5G

Nord 2 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा। इस सेटअप के अंदर ही LED फ्लैश लाइट होगी। वहीं, ब्रांड के दूसरे डिवाइस की तरह ही इस फोन के रियर में OnePlus का लोगो होगा। इसके अलावा फ्रंट पर एक फ्लैट डिसप्ले होल-पंच कटआउट के साथ है। डिसप्ले के टॉप-लेफ्ट कॉनर्र पर आपको होल-पंच देखने को मिलेगा। इसके अलावा फोन के बॉटम में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, सिम ट्रे और स्पीकर ग्रिल होगी। साथ ही डिवाइस में कंपनी का सिग्नेचर अलर्ट स्लाइडर भी होगा।

OnePlus Nord 2 की स्पेसिफिकेशन

अपकमिंग OnePlus Nord 2 स्मार्टफोन को हाल ही में AI बेंचमार्क वेबसाइट पर देखा गया था। लिस्टिंग के अनुसार, अगामी हैंडसेट में 5G कनेक्टिविटी दी जाएगी। इसके साथ ही यूजर्स को फोन में 8GB रैम और MediaTek Dimensity 1200 प्रोसेसर का सपोर्ट मिलेगा। इससे कयास लगाएं जा रहे हैं कि वनप्लस नॉर्ड 2 को अगले महीने भारत समेत कई देशों में पेश किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी की तरफ से अभी तक डिवाइस की लॉन्चिंग, कीमत और स्पेसिफिकेशन को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। इसे भी पढ़ें: इस काम के लिए OnePlus और OPPO ने मिलाया हाथ, जानें क्या हुआ बड़ा बदलाव

यहां देखें सबसे पहले OnePlus Nord 2 का फुल डिजाइन

लीक रिपोर्ट्स की मानें तो OnePlus Nord 2 स्मार्टफोन में 6.43 इंच का एफएचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz होगा। इसके अलावा फोन में फोटोग्राफी के लिए 50MP का प्राइमरी सेंसर, 8MP का सेकेंडरी सेंसर और 2MP का लेंस मिलेगा। जबकि फोन के फ्रंट में 32MP का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। साथ ही हैंडसेट में 4,500mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है, जो फास्ट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करेगी।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here