
OnePlus इन दिनों अपने Nord सीरीज के स्मार्टफोन्स की लॉन्चिंग पर फोकस कर रहा है। वनप्लस आने वाले 10 जून को भारत में Nord CE 5G स्मार्टफोन को लॉन्च की तैयारी कर रहा है। लीक रिपोर्ट की माने तो कंपनी अमेरिका और कनाडा में 15 जून को Nord N200 स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है। कंपनी इन दोनों स्मार्टफोन की कुछ स्पेसिफिकेशन्स से पर्दा उठा चुका है। खबरों की माने तो कंपनी एक और नोर्ड स्मार्टफोन भारत में लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है। टिपस्टर मुकुल शर्मा ने दावा किया है कि वनप्लस Nord सीरीज का एक और स्मार्टफोन जुलाई महीने में लॉन्च कर सकती है। वनप्लस का यह स्मार्टफोन OnePlus Nord 2 हो सकता है।
OnePlus Nord 2 भारत में हो सकता है लॉन्च
OnePlus जल्द ही एक और नया Nord स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है। OnePlus Nord 2 स्मार्टफोन भारत में जुलाई महीने लॉन्च किया जा सकता है। यह जानकारी मुकुल शर्मा ने एक ट्वीट कर दी है। वनप्लस का यह स्मार्टफोन भारत के साथ साथ यूरोपियन मार्केट में पेश किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : दमदार स्पेसिफिकेशन्स के साथ भारत में लॉन्च हुआ iQOO Z3 5G स्मार्टफोन, जानें कीमत और खूबियां
Another Nord device set for July launch. Could likely be the OnePlus Nord 2.#oneplus #OnePlusNord2
— Mukul Sharma (@stufflistings) June 8, 2021
वनप्लस के इस स्मार्टफोन के बारे में टिपस्टर ने ज्यादा कोई जानकारी शेयर नहीं की है। वनप्लस इस स्मार्टफोन के लॉन्च को पहले ही गलती से कंफर्म कर चुकी है। हालांकि वनप्लस की ओर सी भी वनप्लस नोर्ड 2 स्मार्टफोन की कोई स्पेसिफिकेशन्स रिवील नहीं की गई थी। रिपोर्ट्स की माने तो Nord 2 स्मार्टफोन को MediaTek Dimensity 1200 चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है। फ़िलहाल इस स्मार्टफ़ोन के बारे ज़्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। यह भी पढ़ें : Realme X9 और Realme X9 Pro होंगे पावरफुल प्रोसेसर से लैस, स्पेसिफिकेशन और कीमत भी हुई लीक
वनप्लस के इस स्मार्टफोन को ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टेंडर्ड (BIS) की वेबसाइट पर स्पॉट किया जा चुका है। वनप्लस ने फिलहाल इस स्मार्टफोन के लॉन्च को लेकर कोई जानकारी शेयर नहीं की है। इस स्मार्टफोन को लेकर कई लीक और लिस्टिंग रिपोर्ट्स सामने आ चुकी हैं, जिससे इसके लॉन्च की जानकारी मिलती है।
वनप्लस भारत में 10 जून को Nord CE 5G स्मार्टफोन के लॉन्च करने वाला है। इस स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी लीक हो गई है। आप यहां क्लिक कर Nord CE 5G स्मार्टफोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन जान सकते हैं।





















